November 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*

पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*

पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया । महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास, निगम की आय बढ़ाने, नागरिक सुविधाओं और सड़क सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई।

*बैनर से निगम को नुकसान, छठ को लेकर लाइट और चेंजिंग रूम पर फैसला*

पार्षद स्वपन घोष ने शहर में अव्यवस्थित होर्डिंग-बैनर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिना नियम के लगे होर्डिंग से शहर की सुंदरता खराब हो रही है और राजस्व का नुकसान हो रहा है। सदन ने होर्डिंग-बैनर की पूरी व्यवस्था निगम के अधीन करने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं दीपावली और छठ को लेकर पार्षद अमित सोनी ने लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था और पार्षद निर्जला देवी ने छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बढ़ाने की मांग की, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। स्वपन घोष ने घाटों पर जलकुंभी की सफाई और बैरिकेडिंग का सुझाव भी दिया।

*शहर में बनेंगे 60 मॉड्यूलर पुस्तकालय, स्पीड ब्रेकर का भी प्रस्ताव*
बैठक में सबसे बड़ा निर्णय शिक्षा को लेकर लिया गया। शिक्षा विभाग ने नगर निगम क्षेत्र के 49 विद्यालयों में एक-एक कमरा पुस्तकालय के लिए देने की अनापत्ति दे दी है। सदन ने इसके अलावा 11 अन्य स्थानों पर भी लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया। इस तरह शहर में कुल 60 मॉड्यूलर पुस्तकालय बनेंगे, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्यिक और धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध होंगी। वहीं पार्षद राकेश राय ने सड़क हादसे रोकने के लिए मानक वाले प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का प्रस्ताव रखा।

*निविदा में तेजी और सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल*
पार्षद अंजनी साह ने स्वीकृत योजनाओं की निविदा में देरी का मुद्दा उठाया और 7 दिन में निविदा जारी करने के विभागीय निर्देश का हवाला दिया। पार्षद भोला कुशवाहा ने कहा कि नगर निधि से बनी सड़कें अच्छी हैं, पर विधायक निधि से बनी सड़कें 3 महीने में ही खराब हो जाती हैं। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बोर्ड के फैसलों को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है और आय बढ़ाने के साथ विकास में पारदर्शिता रहेगी। नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे ने सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता से लागू करने का आश्वासन दिया।

Taza Khabar