गोंडा 16 फरवरी *मन्दिर में घण्टा चोरी करने आये चोर की छूटी मोबाइल व बाइक (ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले)
कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली पुलिस की उदासीनता के कारण क्षेत्र में चोर,बदमाश सक्रिय हैं जो आये दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं मंगलवार को चोरों ने मंदिर का घण्टा चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम करुआ स्थित बाबागंज चौराहे के पास की है,यहां के निवासी सिपाही लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आन लाइन भी शिकायत की है। जिसमे कहा गया है कि बाबागंज चौराहे पर उसके मकान से सटा हुआ शिवमंदिर है। जहां मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे वह अपने घर से बाहर निकला ही था तो देखा कि चोर मन्दिर का घण्टा चोरी करके ले जा रहे हैं। उसने हल्ला गुहार करना शुरू किया। जिस पर लोग दौड़े जिन्हें आता देखकर चोर घण्टा लेकर भागने लगे। मगर उनकी बजाज मोटर साइकिल व मोबाइल छूट गया। पीड़ित ने बताया कि उसने डायल 112 की पुलिस को सूचित किया। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर मय फोर्स पहुंचे उपनिरीक्षक सादाब चोर की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन कोतवाली लेकर चले गये। घटना के संबंध में सिपाही लाल ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई किये जाने की मांग की है। उपनिरीक्षक सादाब ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। बाइक व मोबाइल कोतवाली लाया गया है,अभी तहरीर नही मिली है। बाइक स्वामी कोतवाली आया था उसे मन्दिर में घण्टा लगवाने को कहा गया है।
More Stories
नई दिल्ली 8 अक्टूबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,