बेंगलुरु 3 नवम्बर 26*नकली दवाओं के कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने खुलासा किया है।
बेंगलुरु से पूनम भारती की रिपोर्ट यूपीआजतक
बेंगलुरु *ED के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 5 ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत की गई।
ED की यह जांच कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ स्थित तवारेकेरे पुलिस स्टेशन में 18 अगस्त 2026 को दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के दवाओं का भंडारण कर रहे थे और उन पर लगे असली लेबल हटाकर नए लेबल लगा रहे थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपी आर. प्रशांत ने बिदादी के पास एक फार्महाउस का इंतजाम किया था। आरोप है कि इसी फार्महाउस में बिना ड्रग लाइसेंस के दवाओं की पैकेजिंग और री-लेबलिंग का काम किया जा रहा था।इस रैकेट में दूसरे राज्यों के अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग सेंटर से सस्ती जेनेरिक दवाएं और बल्क फॉर्मूलेशन मंगाए जाते थे। इसके बाद इन दवाओं को नई शीशियों में भरकर उन पर महंगी Pfizer एंटीबायोटिक दवाओं के लेबल लगा दिए जाते थे।
More Stories
लखनऊ 3 नवम्बर 26*एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में राष्ट्रीय लोकदल की जोरदार भागीदारी*
कौशाम्बी 3 नवम्बर 26*प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ उमेश मिश्रा बने सिराथू तहसील अध्यक्ष*
ऋषिकेश 3 नंबर 26*लापता ग्रेटर नोएडा निवासी रिसॉर्ट संचालक नीरज गुप्ता का शव आज गंगा नदी में मिला है