पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा नशामुक्ति का महा-अभियान: DM अंशुल कुमार ने दिया जन-आंदोलन बनाने का निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / सामाजिक सुरक्षा निदेशालय बिहार पटना के निर्देश और मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आलोक में पूर्णिया जिले में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
*कई विभागों के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद*
बैठक में पंचायती राज, ICDS, शिक्षा, खेल, जीविका, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मेरा युवा भारत, सभी BDO, सभी CDPO और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरेश कुमार द्वारा NAPDDR और Nasha Mukt Bharat Abhiyan के तहत गठित District-Level Drug Demand Reduction Committee की मासिक बैठक भी की गई।
*प्रभात फेरी और शपथ ग्रहण से होगी जागरूकता*
रणनीति के तहत शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रभात रैलियां, शपथ ग्रहण समारोह और जन-संवाद जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
*प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, जन-आंदोलन बनाना है*
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान को केवल प्रशासनिक औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए। इसे एक सशक्त जन-आंदोलन बनाया जाए ताकि युवाओं और परिवारों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
*फोटो-वीडियो अपलोड करना होगा अनिवार्य*
सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। अभियान के तहत होने वाली हर गतिविधि की तस्वीरें और वीडियो अनिवार्य रूप से ‘Purnea NMBA’ व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करनी होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
More Stories
उन्नाव 31 अक्टूबर 26*शिव दीप शिव महापुराण कथा में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, आयोजकों और प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका:
कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*यातायात नियमों की अनदेखी छोटी-छोटी लापरवाहियां बनती है गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण–डीएम*