कानपुर15फरवरी*रेलवे के ट्रैक मैंन के सोसाइट प्रकरण ने तूल पकड़ा
पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में लगे ट्रैक मैन रमेश यादव उर्फ चुन्नू पुत्र कर्मपाल निवासी भटपुरवा जिला फतेहपुर के द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे देने के बाद रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा उस पर किए गए उत्पीड़न एवं मनमानी कर जबरन कार्य पर लगाए रखना ड्यूटी दौरान मनमर्जी कार्य कराने के चलते कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया कल 14 फरवरी को पनकी धाम स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर एक पर रेलवे ट्रैक पर अपनी जान गवाने का मुख्य कारण रेलवे के अधिकारी रूप में सीके तिवारी द्वारा उसे छुट्टी प्रदान न करने के कारण मजबूर होकर आत्महत्या कर ली जिसके नन्हे मुन्ने दो बच्चे वह एक बच्चा गर्भ में पल रहा है घर में रिश्तेदारी में शादी होने के कारण वह अपनी छुट्टी लेना चाहता था परंतु उसे छुट्टी न मिलने के कारण वह अधिक टेंशन में था जिस कारण अपने अधिकारियों के दबाव व मनमर्जी काम लेने एवं परेशान करने के चलते वह ट्रैक पर आकर अपनी जान गवा दी जब इस बात की जानकारी अपने साथी कर्मचारियों को मिली तो उन्होंने एक राय होकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण पर कठोर कदम उठाने के लिए अपनी बात रखी और आपसी विचार विमर्श के चलते आज पनकी धाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सभी कर्मचारियों ने अपना काम बंद कर शांतिपूर्ण धरना देकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए नारेबाजी करने लगे यह बात जब उच्चाधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने आनन-फानन में निर्णय लेकर सीटीएम हिमांशु उपाध्याय को मौके पर भेजा जहां पर उन्होंने समस्त कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और उनकी बात डीआरएम तक पहुंचाने एवं उस पर कार्रवाई करने की बात रखी परंतु कर्मचारियों द्वारा उनकी कोई बात न मानने की अपील की और बताया गया कि सबसे पहले हमारी जो मांगे हैं उन्हें तत्काल रुप से मांग ली जाएं इसके उपरांत हम लोग शांति पूर्वक अपने काम पर वापस लौट आएंगे जब तक कमेटी की जांच में कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तब तक हम लोग कोई कार्रवाई नहीं करेंगे मांग रूप का एक ज्ञापन सीटीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा गया और तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया कि सीके तिवारी एवं उनका साथी को तत्काल रुप से बर्खास्त किया जाए और उसे यहां से हटाया जाए जिससे जांच प्रभावित न हो सकेगी कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन देकर अपनी मांग मीडिया के माध्यम से रेलवे के अधिकारियों को पहुंचाने के लिए आवाज बुलंद की साथ ही पूर्व में हुई कई घटनाएं कर्मचारियों के साथ हुई थी उनका भी जिक्र किया गया जो कुछ माह पूर्व अमित कुमार सोनू राजू के साथ ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करना एवं उनके खिलाफ चार सीट लगाना भी जांच कराने की मांग रखी और कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि क्या कारण है इसी सेक्शन में सबसे अधिक मामलों की कार्रवाई की जाती है एवं कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है देर शाम तक मौके पर डीआरएम पहुंचने की सूचना दी गई है तत्पश्चात कोई कड़ा निर्णय लिया जा सकता है

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत