झांसी 29 अक्टूबर 26*पांच करोड़ के जेवर व 15 लाख की नगदी से भरे व्यापारी के 2 बैग लेकर संदिग्ध फरार*
मऊरानीपुर (झांसी )। स्थानीय बस स्टैंड पर कल शाम छतरपुर से झांसी जा रहे अमृतसर के सर्राफा व्यापारी के ज्वेलरी और नकदी से भरे दो बैग “चोरी” हो गए। जबकि व्यापारी कीरत सिंह का कहना है बस से दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर एक कार से भाग गए। कीरत सिंह के अनुसार बैग में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे थे। यात्रियों के उतरने-चढ़ने के दौरान हुई भीड़ का फायदा उठाकर संदिग्ध बैग लेकर फरार हो गए। संदिग्ध चार पहिया वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कीरत सिंह की अमृतसर में ‘मोर्डन ज्वैलर्स’ के नाम से दुकान और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। वह ऑर्डर पर तैयार ज्वेलरी छतरपुर, महोबा, मऊरानीपुर, ग्वालियर और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में पहुंचाते हैं। बुधवार को वह अपने साथी रामेश्वर के साथ निजी बस से छतरपुर से झांसी जा रहे थे, उनके पास ज्वेलरी और नकदी से भरे दो बैग थे। मऊरानीपुर के क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। (फोटो- व्यापारी कीरत सिंह)
More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 26 *तीसरी बार MLC बने डॉ. एनके यादव, NDA ने कोसी में मारी हैट्रिक
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 29* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*