October 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ / गाजीपुर 28 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए बूथों पर जुटी टीम पुनीता सिंह*

लखनऊ / गाजीपुर 28 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए बूथों पर जुटी टीम पुनीता सिंह*

लखनऊ / गाजीपुर 28 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए बूथों पर जुटी टीम पुनीता सिंह*
___________________________

👉*सदर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर पहुंचकर नए मतदाताओं के भरवाए*

लखनऊ / गाजीपुर।* निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) तथा अन्य कर्मचारियों से मुलाकात कर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने पात्र नागरिकों का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के कार्य में सहयोग भी किया।

अभियान के दौरान पुनीता सिंह खुशबू ने बूथों पर पहुंचकर नए मतदाता बनने के पात्र लोगों को सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसलिए जिन युवाओं ने निर्धारित आयु पूरी कर ली है और जिन पात्र लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें समय रहते आवेदन करना चाहिए।

इस मौके पर पंचदेवरा सेक्टर प्रभारी सिंहासन सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के नेता व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत ‘साइकिल’ भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली और पात्र लोगों को फार्म-6 भरने के लिए जागरूक किया।

बूथ पर मौजूद बीएलओ धर्मपाल ने बताया कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ अध्यक्ष, प्रभारी और नेता सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के इच्छुक पात्र नागरिकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आवेदन करना चाहिए, ताकि उनका नाम सूची में दर्ज हो सके।

इस अवसर पर पुनीता सिंह खुशबू ने सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरकर नाम बढ़वाने के लिए आवेदन करे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल होने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होती है।

उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार और आसपास के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रह जाए।

Taza Khabar