लखनऊ 28 अक्टूबर 26*मोती झील को पाट कर बेचने का खेल – लखनऊ की धरोहर पर बुलडोजर!*
*लखनऊ की शान, राजनाथ सिंह जी के क्षेत्र की ऐतिहासिक मोती झील को मिटाने की साजिश चल रही है। अटल पार्क के पीछे, बाउंड्री के बगल में रोज मलबा और ट्रैक्टरों से मिट्टी लाकर झील में पाटा जा रहा है। नीचे पानी, ऊपर मिट्टी, फिर बिल्डिंग – पूरा फॉर्मूला सेट है।*
*शहर के बीचो-बीच थाना बाजारखाला, मोतीझील कॉलोनी, ऐशबाग जोन-2 में दिन-दहाड़े गलियों में JCB और ट्रैक्टरों की बारात निकल रही है। ये रिहायशी गली है, हाईवे नहीं। कल को सआदतगंज जैसा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? थाना मौन, नगर निगम मौन, आवास विकास मौन।*
सूत्रों की चर्चा है – पीछे से कुछ सफेदपोश पूर्व नेता और बिल्डर माफिया मिल कर करोड़ों के सौंदर्यीकरण बजट को ही पाट रहे हैं। सौंदर्यीकरण तो हुआ नहीं, पाटन तेज हो गया।
क्षेत्र के लोगों में उबाल है, आक्रोश है। ये पानी का स्रोत है, शहर का फेफड़ा है। इसे पाटना सीधे NGT और हाईकोर्ट के आदेशों पर बुलडोजर चलाना है।
*कमिश्नरेट, LDA, नगर निगम तत्काल पाटन रोकें, JCB सीज करें, जांच बैठाएं। नहीं तो ये लापरवाही एक दिन पूरे सिस्टम को हिलाने वाला धमाका करेगी।*
More Stories
इलाहाबाद28 अक्टूबर 26*हाईकोर्ट में भारी हंगामे की खबर, जज की अदालत में तोड़फोड़ का आरोप!
अयोध्या 28 अक्टूबर 26*लवलेश पांडेय को दूसरी बार मिली सपा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी*
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*बाजारखाला पुलिस सो गई, चोर जाग गए – चौकी के सामने 4 लाख की चोरी!*