सहारनपुर 28 अक्टूबर 26*ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्कर गिरफ्तार, 140 ग्राम चरस बरामद…*
*सहारनपुर।* डीआईजी अभिषेक सिंह सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में एसपी सिटी व एएसपी/सीओ नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज शातिर नशा तस्कर समीर पुत्र शगीर निवासी हबीबगढ़ दून पैलेस थाना कुतुबशेर को बाबालाल दास रोड के पास से गिरफ्तार किया। जिसके कब्ज़े से 140 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। थाना मंडी पुलिस ने अभियुक्त के विरोध अपराध से संबंधित धाराओं मे एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। अभियुक्त समीर के विरुद्ध पहले से भी थाना कोतवाली मंडी में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है।
*
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला