October 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 27 अक्टूबर 26*निःशुल्क सब्जी एवं मसाला बीज वितरण के लिए किसान करें आवेदन*

कानपुर नगर 27 अक्टूबर 26*निःशुल्क सब्जी एवं मसाला बीज वितरण के लिए किसान करें आवेदन*

कानपुर नगर 27 अक्टूबर 26*निःशुल्क सब्जी एवं मसाला बीज वितरण के लिए किसान करें आवेदन*

*आलू की एफ-1 प्रजातियों के बीज पर मिलेगा प्रति क्विंटल एक हजार रुपये का अनुदान*

कानपुर नगर *जिला उद्यान अधिकारी उमेश चन्द्र उत्तम ने जनपद कानपुर नगर के कृषकों को अवगत कराया है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कृषकों को निःशुल्क वितरण के लिए संकर शाकभाजी टमाटर, लौकी एवं तरोई तथा मसाला फसलों के लहसुन और प्याज के बीज उपलब्ध हैं। इच्छुक कृषक उद्यान विभाग की वेबसाइट www.uphorticulture.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ अद्यतन खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो फोटो संलग्न कर संबंधित विकास खंड प्रभारी अथवा कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, विकास भवन, कानपुर नगर स्थित कमरा संख्या-21 में योजना प्रभारी प्रदीप कुमार, उद्यान निरीक्षक को उपलब्ध करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9044257925 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जनपद के कृषक आलू की कु० मोहन, कु० चिप्सोना, कु० बहार एवं कु० ख्याति आदि एफ-1 प्रजातियों के बीज की बुकिंग potato.uphorticulture.in पोर्टल पर ऑनलाइन करा सकते हैं। आलू के सभी प्रजातियों के बीज महालक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज, फजलगंज, कानपुर में उपलब्ध हैं। इन पर प्रति क्विंटल 1,000 रुपये का अनुदान देय है।

आलू के बीजों का निर्धारित मूल्य एफ-1 प्रजाति के लिए 3,630 रुपये, एफ-2 के लिए 3,480 रुपये, ओवर साइज एफ-1 के लिए 3,040 रुपये तथा ओवर साइज एफ-2 के लिए 2,980 रुपये निर्धारित किया गया है। कृषकों का चयन संबंधित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन *पहले आओ, पहले पाओ* के आधार पर किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आलू योजना प्रभारी राहुल शुक्ला, उद्यान निरीक्षक, मोबाइल नंबर 8318881832 पर संपर्क किया जा सकता है।
——-

Taza Khabar