October 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 अक्टूबर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 09:42 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 17:41 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* बव – 09:42 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वज्र – 14:16 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:28
*🌄सूर्यास्त-* 17:41
*🌙चन्द्रोदय-* 17:33
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 07:52 से 09:16
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी पूर्णिमा 09:42 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , स्नान-दानादि की परमपुण्यदायिनी अश्विनी नक्षत्रयुता आश्विनी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 09:42 तक) , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:42 तक , कुमारयोग 09:41से , अन्वाधान , नवान्न भक्षण , बंगदेशीय लखी पूजा , अश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा) , आश्विन मासीय स्नान व्रत यम नियमादि समाप्त , आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ (आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश में दीपदान करना चाहिए) , कार्तिक मासीय व्रत-यम नियमादि प्रारम्भ , ओली समाप्त (जैन) , “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , मेला श्री सालासर बालाजी , मेला श्री शरद् प्रारम्भ धौलपुर , अग्र महाकुंभ अग्रोहा , महर्षि वाल्मीकि जयन्ती (आश्विन मास की पूर्णिमा /शरद पूर्णिमा) ,भक्त नामदेव महाराज जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती , श्री जे. डी. रमबई जयन्ती , श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती व जम्मू-कश्मीर विलय की 79वीं वर्षगांठ , ऑस्ट्रिया का राष्ट्रीय दिवस (National Day of Austria) , तैनात सैनिकों का राष्ट्रीय दिवस (National Day of the Deployed , USA) , अंतर्राष्ट्रीय अंतर्लिंगी जागरूकता दिवस (Intersex Awareness Day) , अंतर्राष्ट्रीय स्कूल पुस्तकालय दिवस (International School Library Day , अक्टूबर के चौथे सोमवार को) व न्यूजीलैंड श्रम दिवस (Labor Day in New Zealand , अक्टूबर के चौथे सोमवार को)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी प्रतिपदा 07:03 तक पश्चात् द्वितीया 28:08 तक , द्वितीया तिथि टूटी , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:40 से , त्रिपुष्कर योग 15:40 से 28:08 तक , राजयोग 07:02 से , गुरु श्री रामदास जी जयंती (प्राचीनमतानुसार)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अर्था भवन्ति गच्छन्ति*
*लभ्यन्ते च पुन: पुन: ।*
*पुन: कदापि नायाति*
*गतं तु नवयौवनम् ।।*
*भावार्थ👉*
_धन मिलता है, नष्ट होता है| (नष्ट होने के बाद) फिर से मिलता है। परन्तु जवानी एक बार निकल जाए तो कभी वापस नहीं आती।_
🌹

*26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1708 – लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की। “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

 

1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 – अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 – अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 – उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
2019 – भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
2020 – संयुक्‍त राष्‍ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने आर्मेनिया और अजरबेइजान के बीच आज से लागू होने वाले युद्ध विराम का स्‍वागत किया।
2020 – सुमन दुबे ने अपना पहला उपन्यास “The Fixer: Winning Has A Price. How Much Will You Pay?” जारी किया।
2020 – नासा ने चन्द्रमा के धूप वाले हिस्से में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की।
2021 – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।
2021 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया।
2022 – कांग्रेस में खरगे राज शुरु , मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की नयी जिम्मेदारी संभाली।
2022 – ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर की गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मडगांव, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
2023 – अभिनेता राजकुमार राव भारतीय निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान के नए नेशनल आइकॉन बने।
2023 – जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने 5 आतंकी मार गिराए।
2024 – ईरान के बाद इजरायल ने लेबनान में बम बरसाने से 19 की मौत हुई।
2024 – मेक्सिको में बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हुई व 6 अन्य घायल हुए।
2025 – भारत और चीन के बीच लगभग पांच साल के बाद सीधी उड़ानें दोबारा शुरू करने की आधिकारिक घोषणा व प्रक्रिया को गति दी गई।
2025 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने सबसे भारी रॉकेट LVM3 को श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड पर स्थानांतरित किया।
2025 – भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रहा 14-दिवसीय द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंड 2025’ का समापन हुआ।

*26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1270 – भक्त नामदेव महाराज का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1920 – मधुकर दिघे – मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
1923 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1933 – सरेकोप्पा बंगरप्पा – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – मेघालय के नौवें मुख्यमंत्री जे. डी. रमबई का जन्म हुआ।
1937 – हृदयनाथ मंगेशकर भारतीय संगीतकार व लता मंगेशकर, आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के भाई।
1971 – प्रीति सिंह – भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
2002 – जेरेमी लालरिनुंगा – भारत के भारोत्तोलन के खिलाडी।

*26 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।
2020 – रॉबर्ट डैनियल मेनकर – एक अमेरिकी कथा लेखक और संपादक थे।
2021 – स्कॉटिश फुटबॉल मैनेजर वाल्टर स्मिथ का 73 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – इतालवी फ़ुटबॉल मिडफ़ील्डर अम्बर्टो कोलंबो का 88 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एड सैंडफ़ोर्ड (95) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व सांसद प्रभातसिंह चौहान का 82 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर (89) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2024 – अविन खटकर रोहतक निवासी भारत के एक बेहद प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अविन खटकर (35) का निधन हुआ।

*26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री सालासर बालाजी।
🌟 मेला श्री शरद् प्रारम्भ धौलपुर।
🌟 अग्र महाकुंभ अग्रोहा।
🌟 महर्षि वाल्मीकि जयन्ती (आश्विन मास की पूर्णिमा /शरद पूर्णिमा)।
🌟 भक्त नामदेव महाराज जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
🌟 श्री जे. डी. रमबई जयन्ती।
🌟 श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
🌟 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
🌟 जम्मू-कश्मीर विलय की 79वीं वर्षगांठ।
🌟 ऑस्ट्रिया का राष्ट्रीय दिवस (National Day of Austria)।
🌟 तैनात सैनिकों का राष्ट्रीय दिवस (National Day of the Deployed , USA)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय अंतर्लिंगी जागरूकता दिवस (Intersex Awareness Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय स्कूल पुस्तकालय दिवस (International School Library Day , अक्टूबर के चौथे सोमवार को)।
🌟 न्यूजीलैंड श्रम दिवस (Labor Day in New Zealand , अक्टूबर के चौथे सोमवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Taza Khabar