October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया...

वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…

🆕️ वाराणसी ब्रेकिंग….

वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…

महिलाओं से बातचीत की, योगी भी साथ…

रोड शो के बाद एयर शो देखेंगे…

वाराणसी से नीलिमा राय की रिपोर्ट यूपीआजतक 

वाराणसी *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं। मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में उन्होंने अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया।

करीब 150 करोड़ की लागत से 7 एकड़ में बनी इस इकाई में टी-शर्ट, अंडरगारमेंट्स, शॉर्ट्स और लोअर का उत्पादन होगा और करीब 1000 स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान पीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 300 महिला कर्मचारियों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम पुलिस लाइन से 9 किमी रोड शो करते हुए नमो घाट पहुंचेंगे, जहां 13 जगहों पर उनका स्वागत होगा और वह भारतीय वायुसेना के विंग्स ओवर गंगा एयर शो देखेंगे।

Taza Khabar