पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 पूर्णिया की सौरा नदी को बचाने की जंग तेज, कचरा नहीं हटा तो 31 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे युवा*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया ।* शहर के बीचों-बीच बहने वाली सौरा नदी के किनारे जमा कचरे और मेडिकल वेस्ट की सफाई की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन अब तेज हो गया है। सेव सौरा कैंपेन से जुड़े युवाओं ने ऐलान किया है कि अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो 31 अक्टूबर को एकदिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। यह निर्णय रविवार 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूर्णिया सिटी के काली मंदिर के पास सौरा नदी के तट पर हुई बैठक में लिया गया।
*2 अक्टूबर से चल रहा है अभियान, प्रशासन से कई बार की शिकायत*
गांधी जयंती 2 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत युवा लगातार सौरा नदी के किनारे हो रही कचरा डंपिंग और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का मुद्दा उठा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि 2 से 24 अक्टूबर के बीच जिला प्रशासन और नगर निगम को कई बार लिखित आवेदन देकर नदी किनारे जमा कचरे और मेडिकल वेस्ट को हटाने की मांग की गई। फोटो के जरिए भी अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
*कचरा हटाने के बजाय जलकुंभी और मिट्टी से ढकने का आरोप*
अभियान से जुड़े युवाओं ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर कचरे को हटाने के बजाय जलकुंभी और मिट्टी डालकर ढकने का प्रयास किया गया। बैठक में तय किया गया कि जब तक सौरा नदी के किनारे जमा कचरे की समुचित सफाई और सुरक्षित निस्तारण के लिए ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक जन-जागरूकता अभियान जारी रहेगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिक समूहों और शहरवासियों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
*‘सौरा पूर्णिया की धरोहर, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी’*
अभियान से जुड़े शौर्य राय ने कहा कि सौरा नदी पूर्णिया की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसे कचरे से मुक्त करना शहर के पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। अब जरूरत है कि नदी किनारे जमा कचरे को वास्तव में हटाया जाए, मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण हो और भविष्य में दोबारा कचरा डंपिंग रोकने के लिए समयबद्ध कदम उठाए जाएं। उन्होंने शहरवासियों से सेव सौरा कैंपेन से जुड़ने की अपील की।
More Stories
सहारनपुर 25 अक्टूबर 26*सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सहारनपुर पुलिस की सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान…*
मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर 2026*दुखद हादसा: स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की सड़क दुर्घटना में मौत,
पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर26 *कोसी स्नातक मतगणना को लेकर DM ने कसी कमर, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण*