कौशाम्बी 23 अक्टूबर 26*भरवारी में एमएलसी मतदान के दौरान बूथ के पास कुर्सी-मेज लगाकर जमे रहे सपा-भाजपा नेता,लेते रहे पल-पल का जायजा*
*भरवारी,कौशाम्बी।* इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज जिले में मतदान हुआ। भरवारी कस्बे में बनाए गए मतदान बूथ के पास सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। मतदान केंद्र के बाहर कुर्सी-मेज लगाकर सपा और भाजपा के नेता मतदान की स्थिति का जायजा लेते रहे शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की प्रतीक्षा में दोनों दलों के दिग्गज डटे रहे।
समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश सचिव पूर्व चेयरमैन कैलाश केशरवानी,प्रकाश केसरवानी,विपिन केसरवानी एवं अन्य सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता रमेश अग्रहरि,नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी,पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद उर्फ काले भाई तथा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केशरवानी आदि लोग मौजूद थे।दोनों दलों के नेता अपने-अपने मतदाताओं को बूथ तक लाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद में लगे रहे। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
More Stories
पूर्णिया बिहार23 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक चुनाव संपन्न, 14 जिलों में 52.51% मतदान;
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*