औरैया 14 फरवरी *अनियंत्रित डीसीएम रेलवे के हाइट गेज से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त*
कर्नलगंज,गोण्डा। क्षेत्र के जरवल गोंडा राजमार्ग स्थित जहाँगीरवा रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित डीसीएम रेलवे बैरियर के समीप स्थापित हाइट गेज से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें चालक को मामूली चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जरवल-गोंडा राजमार्ग स्थित जहाँगीरवा रेलवे क्रासिंग की है, यहां विद्युत ट्रेन चलाने के लिये विभाग द्वारा स्थापित कराई गई विद्युत लाइन से लोगों को सुरक्षित रखने के लिये मार्ग के दोनों तरफ हाइट गेज स्थापित कराया गया है। जिससे काफी ऊंचाई तक वस्तुएं लोड करके वाहन न निकल सके। रविवार को कर्नलगंज से लखनऊ की तरफ जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाइट गेज से टकरा गई। जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में केवल चालक ही था जिसे मामूली चोटें आई है। उक्त संबंध में चौकी प्रभारी भंभुआ वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*