*ब्रेकिंग*
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
* *लारेंस गैंग में पहली बार लड़कियों का कनेक्शन भी आया सामने*
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं राधा और बबीता और दो पुरुष कुणाल और सुमित शामिल हैं। ये लोग शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाले मॉड्यूल से जुड़े थे। गिरफ्तार आरोपी कुणाल (21 वर्ष) और सुमित (19 वर्ष) हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं जबकि *राधा (23 वर्ष) सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और बबीता (23 वर्ष) आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं।* पुलिस के अनुसार कुणाल और सुमित ने हथियार का इंतजाम किया था, जिसे राधा और बबीता मुंबई के दादर में शूटर्स तक लेकर पहुंची थीं। कुणाल अमेरिका में बैठे अनिल पंडित के संपर्क में था, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। *जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने पहले अभिनेता सलमान खान के घर की भी रेकी की थी।* दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है, जिन्हें अदालत से 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है।
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन