नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*21 – अक्टूबर – बुधवार*
👇
=============================
*1* राष्ट्रपति ने तीर चलाकर दिल्ली में रावण दहन किया, मोदी बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, जनकल्याण; इंद्रप्रस्थ के दशहरा मैदान में रावण जलाया
*2* विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह में हिस्सा लिया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि भारत की प्राण ऊर्जा, अत्याचार और आतंक के अंत तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
*3* प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम न तो राजा बनने की संभावना से अत्यधिक प्रसन्न हुए और न ही वनवास जाने की परिस्थिति से दुखी। तमाम कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उन्होंने धर्म का पालन किया और सत्य की स्थापना की। उनका जीवन सिखाता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने कर्तव्यों और सिद्धांतों से पीछे नहीं हटना चाहिए
*4* दशहरा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रामराज्य का मतलब सबके न्याय का होता है और सत्ता का मतलब जनकल्याण होना चाहिए। समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन हैं। इन्हें पहचानना होगा। हम सभी को देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा। बुराईयों के खिलाफ सभी को साथ आना होगा। यह हमारे लिए त्यौहार नहीं भारत की प्राण ऊर्जा है।
*5* ‘ट्रेड डील फाइनल होने के बिल्कुल करीब, हम इसमें पूरी तरह शामिल’, मुंबई में बोले मार्को रुबियो, कहा-जल्द आएगी अच्छी खबर
*6* अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया, विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
*7* राहुल बोले-RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में, इनके खिलाफ लड़ने में मुझे खुशी मिलती है
*8* इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा, कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों, चीन पर भी निशाना
*9* भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिवों समेत कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर की गई ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
*10* शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई की दशहरा रैली में भगवा झंडे को अपनी पहचान बताते हुए लाल किले पर भी इसे फहराने की बात कही। उन्होंने भाजपा पर हिंदुत्व को बदनाम करने, लोगों को बांटने और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए सरकार बदलने का आह्वान किया।
*11* ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों के जबाब में शिंदे ने पूछा कि अगर मशीनों में गड़बड़ी थी,तो विपक्ष के सांसद कैसे चुनें गए? दशहरा रैली में बोलते हुए शिंदे ने कहा रिजीम चेंज की मांग पर कहा कि सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला जनता करती है, इसके अलावा उद्धव पर तंज कसते हुए बोले कि उन्हें अपनी ही पार्टी में हुए रिजीम चेंज का पता नहीं चला
*12* राहुल गांधी ने विजयादशमी के मौके पर आरएसएस को पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी बताते हुए निशाना साधा। वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उनके दौरे, मुलाकातों और खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।
*13* मणिपुर में नागरिकों की हत्या और लगातार हो रहे हमलों के विरोध में लोगों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के पुतले जलाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
*14* CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के आदेश को दी चुनौती
*15* सौरभ दास और आशुतोष रांका को बड़ा झटका, एक और केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
*16* टाइगर श्रॉफ नहीं थे टारगेट, किसी बड़ी हस्ती को मारने आए थे हमलावर; पूछताछ में बड़ा खुलासा
*17* अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार
*18* देश का सबसे बड़ा IPO आज से ओपन होगा, Jio ₹30,188 करोड़ जुटाएगी, 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे; ₹13,428 मिनिमम इन्वेस्टमेंट, 22% रिटर्न संभव
*19* भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया, टी-20 सीरीज 3-0 से जीती; हरमनप्रीत ने 91 रन बनाए, इंटरव्यू के दौरान भावुक हुईं
*20* ईरान की होर्मुज संकट पर दो टूक: मुनीर से कहा- पहले शर्तें पूरी करो, तभी होगी अमेरिका से कोई बात।
==============================
*बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶संस्कृति से नफरत करने वाले देश के दुश्मन: आईपी एक्सटेंशन में गर्जे PM मोदी, ‘राष्ट्र प्रथम’ का दिया संदेश|
🔶विजयादशमी हमें सत्य और धर्म की अटूट शक्ति का स्मरण कराती है, दशहरे पर बोले PM मोदी
🔶बालेन सरकार का कड़ा एक्शनः नेपाल में फेमस भारतीय कंपनी के बिस्किट बेचने पर बैन, दुकानदारों को पूरा स्टॉक हटाने के आदेश
🔶नागपुर से धरी गई मॉडल श्रद्धा दुबे, शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी, 50-50 हजार का था इनाम
🔶झोटा मर्डर केस में बोले अमित शाह- दोषियों को पाताल से ढूंढेंगे, 2 अन्य मामलों को भी CBI को सौंपें
🔶’मैं तो सौरव-अशुतोष के आदेश मानता था’, अभिजीत दीपके ने बताया आंदोलन के पीछे किसका था दिमाग
🔶हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा रावण जला: दिल्ली में 30 फीट के कॉकरोच का दहन; मोदी-प्रियंका ने तीर चलाकर रावण जलाया
🔶ऑपरेशन सिंदूर के बाद 6 प्रोजेक्ट्स का काम धीमा पड़ा: पाकिस्तान का पानी पूरी तरह रोकने में लगेगा और समय; भारत ने सिंधु जल संधि रोकी
🔶BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम गए: फ्लाइट का वीडियो पोस्ट कर लिखा- झूठ फैलाते-फैलाते थक गए; कांग्रेस बोली- दूसरे लोग भी विदेश जाते हैं
🔶कोलकाता भगदड़- अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी: पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला, भगदड़ में 19 जानें गईं थीं
🔶टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, मात्र 34 हजार में हुई थी हत्या की डील, पूछताछ में खुले बड़े राज
🔶भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान किया, सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव नियुक्त
🔶एयरलाइंस के किराए सरकार सीधे कंट्रोल नहीं करेगी: इमरजेंसी में कीमत तय करेगी; पहले कहा था- मनमाने किराए रोकने के नए नियम लागू करेगी
🔶सिंगर दलेर मेहंदी की नशे में परफॉरमेंस देख भड़के BJP मंत्री… बीच मंच पर टोका, कहा- जब बोल नहीं पा रहे, तो गाएंगे क्या?
🔶वो नशे में नहीं थे, पिछले 2 साल से बीमार हैं; दलेर मेहंदी की हालत देख उठे सवाल, भाई मीका सिंह ने किया बड़ा खुलासा
🔶वोकल फॉर लोकल का जलवा: पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान का दमदार प्रदर्शन, देश में चौथे स्थान पर जमाया कब्जा
🔶CJP ने किया दिल्ली HC का रुख : सौरभ और रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ाने के आदेश को दी चुनौती
🔷‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
More Stories
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*किसान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…*