नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*20 – अक्टूबर – मंगलवार*
*!! विजयादशमी – दशहरा !!*
👇
===============================
*1* फ्रांस के बाद इटली में बढ़ती मंहगाई,मंहगी होती रोजमर्रा की जरूरतों और सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है,मिलान समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों, दुकानों में लूटपाट और सार्वजनिक संपतियों को नुक़सान पहुंचाने की घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोमवार को सार्वजनिक व्यवस्था की स्थिति पर हाईलेवल बैठक की
*2* यूरोप के कई देशों में महंगाई, महंगे मकानों और सरकारी सेवाओं में कमी के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। फ्रांस, इटली और अल्बानिया में प्रदर्शन हिंसक हो गए, जबकि स्पेन और पुर्तगाल में लोग आवास की समस्या को लेकर विरोध कर रहे हैं। युवाओं के आक्रोश के बीच स्कूलों, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी आंदोलन का हिस्सा बन गए हैं
*3* फ्रांस में दंगे-लूटपाट से हाहाकार, PM लेकॉर्नू बोले-‘जरूरत पड़ी तो इमरजेंसी से नहीं हिचकेंगे’, गृह मंत्री का इस्तीफा
*4* ‘भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं’, इटली में हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
*5* आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई गई, 14 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद, CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप
*6* CJP नेता सौरव-आशुतोष केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, कोर्ट ने कहा- दोनों कानून का सम्मान नहीं करते, भरोसा करना मुश्किल; हिरासत 2 दिन बढ़ाई
*7* ‘ये आपातकाल है, कोई इंसाफ नहीं’- न्यायिक हिरासत बढ़ने पर तिहाड़ लौटते समय बोले सौरभ दास
*8* एससीओ बैठक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, दुशांबे में हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की 25वीं बैठक में लेंगे हिस्सा
*9* PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी का खतरा, गृह मंत्रालय की एडवाइजरी, पाकिस्तानी +92 नंबर से आने वाले कॉल-मैसेज से सतर्क रहें
*10* विजयादशमी पर RSS का शस्त्र पूजन आज, भागवत संबोधित करेंगे, धनखड़ शामिल होंगे; 101 साल पहले दशहरे पर ही हुई थी संघ की स्थापना
*11* आज अमित शाह लुधियाना में जलाएंगे ‘चिट्टे का रावण’, नशा माफिया के खिलाफ जान गंवाने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात
*12* अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद तनवीर की फांसी पर लगाई रोक, 2008 के बम धमाकों में गई थी 56 लोगों की जान
*13* कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी का पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। दिपके ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पुलिस कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ कैसा बर्ताव करती है।
*14* दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुसा संदिग्ध, CISF जवान ने 8 सेकेंड में दौड़कर पकड़ा; बैग में रखे अंडरगारमेंट में छिपाया था सोने जैसा पाउडर
*15* भारतीय रेलवे अब यात्रियों को ट्रेनों और रेलवे परिसरों में मोबाइल फोन पर तेज आवाज में संगीत या वीडियो चलाने से रोकने के लिए अभियान चलाएगी। उल्लंघन करने पर जुर्माना या कारावास का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिणी रेलवे ने 6 अक्तूबर को एक परिपत्र जारी किया है। इसमें यात्रियों को बताया गया है कि तेज आवाज में मोबाइल के इस्तेमाल पर कार्रवाई हो सकती है।
*16* दशहरा पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा, लाल किला पर 2000 जवान तैनात; चप्पे-चप्पे पर CCTV से नजर
*17* NHAI ने ‘राजमार्गयात्रा’ एप पर लॉन्च किया नया फीचर, अब हाइवे पर सफर का फीडबैक दे सकेंगे यात्री
*18* उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इनकी नई तिथि अलग से जारी की जाएगी। वहीं, लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक, अनुदेशक की परीक्षा निर्धारित 25 अक्तूबर को ही होगी
*19* मणिपुर में बिगड़े हालात: एक के बाद एक तीन घटनाएं, हिंसा में सात की मौत; धमाके में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल
*20* दिवाली पर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को होगी, दोपहर में 2:20 से 3:30 बजे तक कारोबार होगा, यह परंपरा 70 साल पुरानी
*21* भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 20 अक्टूबर से लागू, देश में अब न्यूजीलैंड के कीवीफ्रूट-कपड़े जैसे सामान सस्ते मिलेंगे, सभी भारतीय सामानों को ड्यूटी-फ्री एंट्री
*22* ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं, महंगाई और ईरान जंग से लोकप्रियता घटी, अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार दूरी बना रहे
===============================
[20/10, 06:54] +91 99395 48053: . *जय श्री राम*
*मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: कोटा और गुजरात बॉर्डर से 4 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस कर रही है अंडरवर्ल्ड एंगल की जांच
🔶मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 4 की मौत; CM आवास के बाहर शव रखकर जताया विरोध
🔶 *‘मंदिर की जमीन देवता की है, सरकार की नहीं’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला*
🔶सीजेपी को लगा झटका, अभी तिहाड़ से नहीं छूटेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका
🔶इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
🔶फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
🔶यमन में भड़की हिंसा: हूती विद्रोहियों ने सैन्य शिविर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 53 सैनिकों की मौत, 200 घायल
🔶अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस, एक दोषी की फांसी पर रोक:18 साल पहले 70 मिनट में हुए थे 21 धमाके, 56 लोगों की हुई थी मौत
🔶 बोले- भारत न तो बांग्लादेश, न फ्रांस:इंडिया में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन सिर्फ चुनावों के जरिए
🔶बॉम्बे HC बोला- प्रदर्शनकारी अपराधी न हो, बैकग्राउंड जानना जरूरी:2 अक्टूबर को मुंबई में जुटे थे CJP समर्थक, 500 के खिलाफ केस दर्ज
🔶योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, आकाशीय बिजली गिरने से पहले सतर्क करने की तैयारी
🔶नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पन्नू की नई चाल? CJP को फंडिंग देने का किया ऐलान
🔶शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 637 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,000 के स्तर से फिसला
🔶जयपुर में ओले गिरे; MP के 11 जिलों में बारिश:केदारनाथ-बद्रीनाथ में तापमान माइनस में; चेन्नई में सड़कों पर पानी भरा
🔶दिल्ली में रावण के साथ कॉकरोच का पुतला जलेगा:इंदौर में 111, कोटा में 105 फीट ऊंचा रावण
🔷प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर के बाद रमेश पोवार चयन समिति में शामिल
🔷पैरा एशियन गेम्स- भारत को 4 गोल्ड सहित 11 मेडल:जैवलिन में रिंकू-अजीत, दौड़ में सौम्या-राधा और शूटिंग में मोना-अवनी ने गोल्ड-सिल्वर दोनों दिलाया
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो
==================
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें
चमोली 20 अक्टूबर 26*श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*27 वर्षीय युवक भूरा राजपूत का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।*