*पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
*मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल, पूर्णियां डिविजन बिहार*
*पूर्णिया।* शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि महापौर विभा कुमारी ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मरंगा पश्चिम में दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। वहीं, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मां शीतला मंदिर प्रांगण, कोरठबाड़ी में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
*मां दुर्गा से नगरवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना*
इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं, कोरठबाड़ी स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उत्सव के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।
*दुर्गा पूजा एकता और भाईचारे का प्रतीक: महापौर*
इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब आने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को सहेजने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। इससे बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
*दोनों जगह उमड़े गणमान्य लोग, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन*
मरंगा में मेला कमेटी के अध्यक्ष पोरस कुमार, सचिव ऋतुराज यादव, कोषाध्यक्ष वशिष्ठ यादव, अनिल कुमार, कृष्णा कुमार, मनीष कुमार, नागेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं शीतला मंदिर में उप महापौर पल्लवी गुप्ता, माँ शीतला मंदिर के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद अमित कुमार सोनी, पार्षद प्रतिनिधि रहीम अंसारी, रोशन सिंह, संजीव झा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*
कानपुर18 अक्टूबर 26*फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज