पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
NH-27 जोड़ने वाली बांध सड़क होगी बंद*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से ,
पूर्णियां , पूर्णिया जिले में दशहरा पर्व को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है, इसी क्रम में शुक्रवार को सदर SDM विग्नेश टीए और सदर SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से कसबा के रावण दहन स्थल और विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान BDO मधु कुमारी, थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव और नगर परिषद कसबा के अधिकारी मौजूद रहे।
*पानी के टैंकर, एम्बुलेंस, अग्निशमन यंत्र रहेंगे तैनात*
SDM विग्नेश टीए ने कहा कि रावण दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मैदान में पानी के टैंकर, एम्बुलेंस, अग्निशमन यंत्र और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
*NH-27 को जोड़ने वाली बांध सड़क होगी बंद*
SDM ने बताया कि बांध की जो सड़क NH-27 को जोड़ती है, उसे बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। विसर्जन स्थल पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद रहेगी, साथ ही कोसी नदी की धार में भी बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
*दो चरणों में होगी बैरिकेडिंग – SDPO*
SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने कहा कि रावण दहन स्थल पर पूरी प्रशासनिक सुरक्षा रहेगी। दो चरणों में बैरिकेडिंग होगी और बैरिकेडिंग के अंदर सिर्फ मंदिर कमेटी के सदस्यों को ही प्रवेश मिलेगा, विसर्जन के दिन शाम 4 बजे से लीची बागान और नेहरू चौक पर सभी वाहनों की नो-एंट्री रहेग,
*हर साल हजारों लोग आते हैं देखने*
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने आते हैं। इस बार सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि दशहरा मेले में अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें,
More Stories
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*