October 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें.

लखनऊ: आज जनभवन में 5100 कन्याओं का पूजन। सुबह 8 बजे कन्या पूजन और भोज कार्यक्रम। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन। बंदरियाबाग से जनभवन की तरफ यातायात प्रतिबंधित। हजरतगंज से DSO चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे वाहन। लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र का रास्ता बंद रहेगा। 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब तक बसों पर प्रतिबंध।

➡️लखनऊ: नशे के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर बाइक रैली आज। Fight Against Drugs बाइक रैली आज होगी रवाना। आज पुलिस मुख्यालय से रवाना होगी रैली। DGP राजीव कृष्ण हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना। लखनऊ से आगरा, दिल्ली और गुजरात पहुंचेगी रैली।

➡️अम्बेडकरनगर: अम्बेडकरनगर में जमीनी विवाद में मारपीट। महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट। रास्ता रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर। 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर का मामला।

➡️शामली: कांधला में बुजुर्ग महिला की हत्या। खेत में पड़ा मिला महिला का शव। महिला के पैर रस्सी से बंधे मिले। परिजनों ने लूट के बाद हत्या का लगाया आरोप। शामली के कांधला क्षेत्र का मामला।

➡️फतेहपुर: प्राइमरी स्कूल के पास मिला अज्ञात युवक का शव। मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छेउका के पास की घटना।

➡️बुलंदशहर: युवक हनी की चाकू से गोदकर हत्या। पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद। दो युवकों के बीच हुआ था आपसी विवाद। विवाद में कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी। उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा की घटना।

➡️फतेहपुर: सड़क हादसे में डेयरी संचालक की मौत। बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार अचल गिरे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा। CHC हरदो में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। किशनपुर थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा।

➡️लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज में जमकर मारपीट। साहू सिनेमा के पास फुटपाथ की दुकान पर हंगामा। नशे में धुत युवकों ने दुकानदारों से की मारपीट। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया।

➡️देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने की मुलाकात। माता-पिता ने CBI अधिकारियों से मुलाकात की। दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में हुई मुलाकात। CBI के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले माता-पिता। प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दी जानकारी। मामले के सभी पहलुओं पर चर्चा। CBI ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन।

➡️गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की हत्या। आयुष वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या। करोड़ों के प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद। पिंकी और राहुल साहनी पक्ष में था विवाद। विवाद में चली गोली, आयुष के सीने में लगी गोली। लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की जानकारी। मौके पर ही आयुष वाल्मीकि की मौत। वारदात में आरोपी राहुल साहनी का पैर भी टूटा। आरोपी राहुल साहनी पुलिस हिरासत में। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में वारदात।

➡️बहराइच: डूबे बच्चे को खोजने गए व्यक्ति की मौत। एक सप्ताह पहले नदी में डूबा था बच्चा। बच्चे की तलाश में घाट पर पहुंचा था व्यक्ति। छलांग लगाने के दौरान सिर में लगी चोट। सिर में चोट लगने से हुई मौत। नानपारा मार्ग स्थित जिंगहाघाट का मामला।

➡️चित्रकूट: नाबालिग किशोर की निर्मम हत्या। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मऊ क्षेत्र अंतर्गत बल्हौरा का मामला।

➡️आगरा: DCM ने पैदल चल रही युवतियों को कुचला। हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत। मृतका की बहन समेत दो युवतियां घायल। लोगों ने DCM चालक को पकड़कर पीटा। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार की घटना।

➡️बहराइच: फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव। घटना के वक्त घर पर अकेली थी युवती। मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस। मामले की गहनता से जांच में जुटी पुलिस। बहराइच के थाना जरवल इलाके के बीबीपुर का मामला।

➡️दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को छोड़ा। अभिजीत दीपके को पुलिस ने अरेस्ट किया। सेंट्रल पार्क में शांति भंग करने का आरोप। तिरंगा मार्च में हिरासत में लिए गए थे दीपके। दीपके को SEM कोर्ट में पेश किया जाएगा।

➡️लखनऊ: लोहिया NLU का दीक्षांत समारोह। आज 5वां दीक्षांत समारोह होगा। CM योगी समारोह में होंगे शामिल।

➡️लखनऊ: शारदीय नवरात्रि का आज 7वां दिन। आज मां कालरात्रि की हो रही पूजा। मंदिरों में लोगों की भारी भीड़।

➡️गाजियाबाद: मोदीनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट। खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक चोरी को लेकर हुआ विवाद। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे। पुलिस की मौजूदगी में भी भिड़े दोनों पक्ष। पुलिस ने यासीन पक्ष के 3 लोगों को पकड़ा। मोदीनगर के हनुमानपुरी इलाके की घटना।

————————————————————————————