October 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

ब्रेकिंग

अयोध्या।
थाना कैंट क्षेत्र के कुर्मी टोला में नाले में गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत।

मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है।

व्यक्ति ने काली टी-शर्ट और काला लोअर पहन रखा था।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका जताई।

नाला चारों तरफ से खुला होने के कारण हादसे की आशंका।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जारी रहने का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी, मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
[15/10, 16:24] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति

छठवें राज्य वित्त आयोग के समक्ष अयोध्या महापौर ने उठाई बजट बढ़ाने की मांग
– महापौर ने श्रद्धालुओं की सुविधा और मेलों के आयोजन के लिए मांगा अतिरिक्त बजट

अयोध्या। अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी विशिष्ट आवश्यकताओं को देखते हुए नगर निगम का मासिक बजट तीन गुना बढ़ाया जाना चाहिए। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने 14 अक्टूबर को लखनऊ के ताज होटल में आयोजित छठवें राज्य वित्त आयोग की समिति के समक्ष यह मांग रखते हुए नगर निगम की वित्तीय स्थिति और संसाधनों की जरूरतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जरूरी हैं।
महापौर ने विरासत के साथ विकास के मॉडल के रूप में विकसित हो रही अयोध्या को भारतीय पुनर्जागरण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक बताया। उन्होंने आयोग के समक्ष बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर 10 से 20 लाख आबादी की श्रेणी में होने के बावजूद अयोध्या को उसकी आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त धनराशि नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में कार्मिकों की संख्या पहले की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई है। इससे अवस्थापना संबंधी व्यय में भी वृद्धि हुई है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत अयोध्या नगर निगम को मिलने वाला मासिक आवंटन समान श्रेणी के अन्य नगर निगमों की तुलना में काफी कम है। तुलनात्मक दृष्टि से यह आवंटन लगभग एक तिहाई है। ऐसे में अयोध्या का मासिक बजट तीन गुना किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए भी जन अभियान चलाए गए हैं। इसी क्रम में 31 मई 2026 को ‘एक रविवार, हर परिवार—स्वच्छता पर करें, गंदगी पर प्रहार’ अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया गया।
महापौर ने आयोग से आग्रह किया कि अयोध्या की बढ़ती आबादी, धार्मिक महत्ता, पर्यटकों की संख्या और नागरिक सुविधाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि विकास के साथ-साथ अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा और स्वच्छता के उच्च मानकों को भी बनाए रखा जा सके।
——-

सालाना चार करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन
-महापौर ने कहा कि अयोध्या में प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं और सालाना चार करोड़ से अधिक पर्यटकों का आवागमन होता है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, सार्वजनिक सुविधाएं और बेहतर नगरीय सेवाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। सीमित वित्तीय संसाधनों के बीच इन व्यवस्थाओं को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। उन्होंने मकर संक्रांति, वसंत पंचमी, चैत्र रामनवमी, सावन झूला, दीपोत्सव, विभिन्न परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान एक दिन में 40 से 50 लाख तक श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इन अवसरों पर सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम करने पड़ते हैं। इसलिए छठवें राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत धार्मिक आयोजनों और मेलों के लिए अलग से धनराशि आवंटित की जानी चाहिए।
———-
एसटीपी के रखरखाव के लिए अलग से मांगा बजट
-महापौर ने नगर निगम की जरूरतों की चर्चा करते हुए बताया कि नगर में तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) क्रियाशील हैं। इनके वार्षिक अनुरक्षण पर जल निगम के माध्यम से लगभग 13.75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अनुरक्षण अवधि समाप्त होने के बाद इन संयंत्रों के रखरखाव का खर्च नगर निगम को वहन करना पड़ सकता है। इसके लिए राज्य वित्त आयोग से अलग बजट उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
उन्होंने स्वच्छता और अन्य नगरीय कार्यों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के संचालन तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता बताई।
——
तीन साल में 55.96 करोड़ से बढ़कर 70.53 करोड़ हुई आय
-महापौर ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का भी विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वेक्षण कराकर नगर निगम सीमा के सभी भवनों को कर के दायरे में लाने की पहल की गई। इसके परिणामस्वरूप कर निर्धारण वाले भवनों की संख्या 45,643 से बढ़कर 61,915 हो गई। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम को 55.96 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निजी स्रोतों से कुल आय बढ़कर 70.53 करोड़ रुपये हो गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 100 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
महापौर के अनुसार, कर वसूली को सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा और घर-घर संग्रहण जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर भगवान राम के जीवन प्रसंगों पर आधारित वैक्स म्यूजियम का संचालन भी नगर निगम की आय बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है।
[15/10, 16:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी करा दी गई है।

दुर्गा पूजा को लेकर जरूरी सिविल कार्य भी नगर निगम की ओर से पूरे कराए जा चुके हैं।

दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए नगर निगम ने सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के टेंडर आमंत्रित किए हैं।

दीपोत्सव के लिए तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडालों की सजावट और खान-पान सामग्री से जुड़े पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से इन टेंडरों की प्रक्रिया कराई जा रही है।

नगर आयुक्त के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह में सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों को तेजी से कराया जाएगा।

इस वर्ष भी दीपोत्सव पारंपरिक तरीके से उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

नगर निगम ने लोगों से दीपोत्सव और त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है।
[15/10, 16:24] +91 87380 48060: प्रेस नोट

अयोध्या
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साहब जी की जयंती महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई!!

आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साहब की जयंती महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लाह से मनाई गई इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम ने पार्टी के पदाधिकारी फ्रंटल संगठन के नेताओं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज ही के दिन 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति का जन्म हुआ था भारत के मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ कलाम साहब ने इंजीनियरिंग मे विशेषता हासिल की और भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान के विकास में परियोजना निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया यह एक दूरदर्शी वैज्ञानिक, एक प्रेरक नेता और सच्चे देशभक्त थे उनकी विनम्रता करुणा और छात्रों के साथ निरंतर संवाद से उन्हें सभी के लिए एक प्रिय बना दिया महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा ने कहा डॉ कलाम एक भारतीय वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ भी थे जिन्होंने भारत के मिसाइल और परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के विकास में अग्रणी भूमिका अदा की इसलिए इनको मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है और 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामीद जाफर मीसम उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, संजय सिंह,रियाज अहमद राकेश पांडे प्रवक्ता राकेश यादव, सचिव,वीरेंद्र गौतम, सपा नेता पंकज पांडे,चंदन यादव,अजय यादव, अभय द्विवेदी मोहम्मद जैगम अमन सागर, सत्यम यादव,अनस खानआदि लोग मौजूद रहे!!
[15/10, 16:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
सड़क हादसे में 25 वर्षीय सोनू निषाद की मौत, बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल।

हादसा बीकापुर-जाना बाजार मार्ग पर तारुन थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा, बेनीगद्दोपुर के पास हुआ।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरो माफी डड़वा निवासी सोनू निषाद बाइक से भानुमति को उनके मायके छोड़ने जा रहे थे।

भानुमति (28) शिव तिवारी का पुरवा निवासी अमरजीत की पत्नी हैं, उन्हें खपराडीह, हैदरगंज छोड़ने के लिए सोनू जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया।

चिकित्सक अतुल मिश्रा ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने पर भानुमति को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मृतक सोनू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। अप्रैल महीने में उसका विवाह तय था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
[15/10, 16:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग न्यूज

*दो डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच के आदेश*

अयोध्या।
दो डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच के आदेश।चंदन और सिंह डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच करेगी संयुक्त कमेटी,भाजपा पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की शिकायत पर डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन,एडीएम सिटी और सीएमओ को सौंपी गई जांच, 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

Taza Khabar