उत्तराखंड 15 अक्टूबर 26*समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी का पीराने कलियर ज़ोरदार स्वागत किया गया।*
*दरग़ाह साबिर पाक में चादर पोशी कर देश के अमन चैन की दुआ माँगने के साथ साथ 2027 में उo प्र० में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की कामना की*
*पिराने कलियर में सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पहुँचने पर सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोसम अली के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया।*
*इसके बाद अब्दुल मतिन सिद्दीकी ने दरगाह मखदूम अलाउद्दीन साबिर पाक रामतुल्लालैय के आस्ताने पर चादर व फूल पेश कर देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ माँगने के साथ साथ २०२७ में म्माननीय अखिलेश यादव जी को उo प्रo का मुख्य मन्त्री बनने की भी कामना की*
*सपा अध्यक्ष अब्दुल मतिन सिद्दीकी ने कहा दरगाह साबिर पाक में उनकी हमेशा से ही गहरी आस्था रही है।यहाँ हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई,सभी धर्मो के लोग अपनी-अपनी मनोकामना लेकर आते हैं।और उनकी मनोकामनाएं पूरी भी होती हैं।इस लिए दरगाह हमे आपसी भाईचारे का भी संदेश देती है।*
*दरगाह चादर पोशी में प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतिन सिद्दीकी के साथ दरगाह के सज्जादा नशीन इस्तेखार अहमद,मौसम अली,महंत शुभम गिरी,राजेन्द्र पराशर,चन्द्रशेखर यादव,मशकूर कुरैशी,आशीष यादव,लव दत्ता,साजिद अंसारी,श्रवण शंखधर,डाo नसीर अहमद,उमैर मतीन,अरशद,अय्यूब,शकील अंसारी,रेहान मलिक,रिजवान पहलवान,अनस सिद्दीकी,नईम अब्बासी,हाजी खालिद अली,सरताज अंसारी,अक्कू अंसारी,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।*
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *कोशी स्नातक चुनाव 2026: पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का द्वितीय प्रशिक्षण
पूर्णिया बिहार15अक्टूबर26* विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बनमनखी के स्कूलों में चला स्वच्छता का पाठ
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*मोजाहिदपुर थानान्तर्गत 209 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।