लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 की बड़ी खबरें……………….*
➡️सुबह 7 की बड़ी खबरें
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम। आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी। मिर्जापुर और प्रयागराज जिले का दौरा करेंगे CM। सुबह 10.50 बजे मिर्जापुर के विन्ध्याचल पहुंचेंगे। मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगे सीएम योगी। शिक्षक MLC प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। कालीखोह मंदिर के पास सीएम की जनसभा। सीएम योगी दोपहर 1.15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। सीएम योगी सबसे पहले तेलियरगंज जाएंगे। बाबू मसूरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण। 3 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउण्ड में कार्यक्रम में जाएंगे। शाम 4.15 बजे कसारी-मसारी जाएंगे सीएम योगी। कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन। 5.35 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
➡️दिल्ली: उत्तराखंड सीएम का दिल्ली दौरा आज। आज दिल्ली जाएंगे CM पुष्कर सिंह धामी। शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सीएम धामी।
➡️प्रयागराज: सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज। सीएम योगी दोपहर 1.15 बजे प्रयागराज आएंगे। सीएम योगी सबसे पहले तेलियरगंज जाएंगे। बाबू मसूरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण। तेलियरगंज के प्रिंटिंग इंस्ट्रीट्यूट ग्राउण्ड में जनसभा। 3 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउण्ड में कार्यक्रम में जाएंगे। शाम 4.15 बजे कसारी-मसारी जाएंगे सीएम योगी। कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन। लाभार्थियों के चाबी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 5.35 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
➡️मिर्जापुर: सीएम योगी आदित्यनाथ का मिर्जापुर दौरा आज। 10.50 बजे विन्ध्याचल के मोतिया झील पहुंचेंगे। मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगे सीएम योगी। निर्माणाधीन विंध्य की पौड़ी का निरीक्षण करेंगे। शिक्षक MLC प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। कालीखोह मंदिर के पास होगी सीएम की जनसभा।
➡️लखनऊ: करोड़पति व्यापारी शिवा शर्मा की हत्या मामला। नेपाल में फरारी काट रही ब्लैकमेल क्वीन श्रद्धा दुबे। श्रद्धा दुबे का एक कथित वीडियो देर रात वायरल। कहा- मीडिया वालों मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं। मेरा किसी नेता अधिकारी, किसी और से संबंध नहीं-श्रद्धा। लेकिन ये दुर्दान्त ब्लैकमेलर कहां छिपी है। इसका सुराग लखनऊ पुलिस नहीं लगा पाई। डींगें हांकने वाली लखनऊ पुलिस के सामने से फरार। वीडियो में कहीं से भी पश्चाताप नहीं दिख रहा। नेपाल का झांसा देकर आसपास भी छिपी हो सकती है। दिखाई दे तो तत्काल पुलिस, मीडिया को सूचित करें। लखनऊ पुलिस की जांच श्रद्धा भाव में चल रही।
➡️लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर आएंगे। फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री। IIM रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर कार्यक्रम। शाम 4 बजे बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण। दिल्ली से दोपहर 3.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 16 अक्टूबर को सामाजिक संगठनों से करेंगे मुलाकात। शोकसंतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त करेंगे संवेदना।
➡️लखनऊ: ANM, CHO, NHM कर्मियों का धरना। थाली बजाकर कर्मचारियों का विरोध। लंबित मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन। इको गार्डन में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन। EPF, ESI और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग। 28 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं कर्मचारी।
➡️कानपुर: बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान। मौके से बरामद किया गया सुसाइड नोट। बंधक बैंक में मैनेजर था अनुराग बाजपेई। नया पुरवा में किराये के मकान में रहते थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस। बाबूपुरवा क्षेत्र की बगाही चौकी का मामला।
➡️बहराइच: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक। दादी-पोते समेत 5 लोगों को काटा। गांव में 12 लोगों को काटने की सूचना। थाना फखरपुर इलाके का पूरा मामला।
➡️लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज। आज दोपहर 2:30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस। वर्तमान मुद्दों पर आराधना मिश्रा रखेंगी विचार।
➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता। आज दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। कुछ बड़े नेताओं को सपा में करेंगे शामिल।
➡️बहराइच: जंगल में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप। लड़की बीनने गए ग्रामीणों ने देखा। कंकाल के पास मिले कपड़ों से पहचान। मुर्तिहा की बगइया कॉलोनी निवासी था रामप्रवेश। मृतक मानसिक रूप से था विक्षिप्त-पुलिस। थाना मूर्तिहा इलाके का पूरा मामला।
➡️अलीगढ़: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। बाइक सवार दोनों दोस्तों की दर्दनाक मौत। छर्रा अनाज मंडी से धान बेचकर लौट रहे थे। दोनों शवों को CHC छर्रा ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी। अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र की घटना।
➡️वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन। छात्रावास के मेस के खाने में कीड़े की शिकायत। कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे छात्र। प्रॉक्टोरियल टीम और छात्रों के बीच नोकझोंक। वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय का मामला।
➡️वाराणसी: BHU के बाहर छात्र गुटों में हुई मारपीट। आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद। मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल। लंका थाना क्षेत्र के BHU के पास का मामला।
➡️दिल्ली: दिल्ली सरकार की मीडिया संस्थानों संग बैठक। मीडिया संस्थानों के साथ आज अहम बैठक। दिल्ली सचिवालय में शाम 4 बजे से बैठक। मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि होंगे शामिल।
➡️दिल्ली: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर। पंजाब सीएम आज केंद्रीय ऊर्जामंत्री से मिलेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात। दोपहर 3 बजे मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे CM।
➡️हापुड़: प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर बड़ा शिकंजा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने की बड़ी कार्रवाई। विभाग ने चार फैक्ट्रियों को किया सील। आकाश मेटल और 3 अन्य फैक्ट्रियां सील। धौलाना क्षेत्र के UPSIDC का है मामला।
➡️वाराणसी: वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री योगी के दौरे का आज दूसरा दिन। आज स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगे CM। सुबह 9 बजे सरोज पैलेस में करेंगे सम्मानित।
➡️वाराणसी: शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्द माता की पूजा। नारी की पूर्णता की प्रतीक हैं मां स्कन्दमाता। माता के मंदिर में भोर से ही भक्तों की भीड़। जैतपुर में है मां स्कन्दमाता का मंदिर।
➡️रायबरेली: शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर परिवाद दाखिल। कोतवाल समेत दो दारोगा, दो अन्य व्यक्तियों पर केस। पीड़ित रविकांत पांडेय ने कोर्ट की ली थी शरण। कोतवाल शिव शंकर सिंह व दो दरोगाओं पर आरोप। दारोगा जितेंद्र बहादुर सिंह, दारोगा प्रवण मिश्रा पर केस। कोतवाली आने पर की गई थी अभद्रता-पीड़ित। कोतवाली में मोबाइल का डेटा जबरन डिलीट किया-पीड़ित। ए.सी.जे प्रथम एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल। जिला एवं सत्र न्यायालय में दाखिल किया गया परिवाद।
➡️रायबरेली: सरकारी राशन की दुकान पर प्रशासन की कार्रवाई। वितरण में अनियमितता मिलने पर दुकान सील। महराजगंज नगर पंचायत स्थित राशन की दुकान।
➡️हरदोई: कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद। विवाद में पिस्टल से चली गोली, बुजुर्ग घायल। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल समेत पकड़ा। घायल बुजुर्ग प्रकाश चंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती। आरोपी गौरव कपूर को पिस्टल समेत गिरफ्तार। कोतवाली शहर के अशराफ टोला का मामला।
➡️दिल्ली: सांसद राहुल गांधी से मिलेंगे NSUI, कांग्रेस सेवा दल। आज सुबह 9.45 बजे करेंगे मुलाकात। राहुल गांधी के आवास पर चाय पर बैठक। NSUI और कांग्रेस सेवा दल के नेता शामिल होंगे।
➡️फिरोजाबाद: नकली सॉस पर खाद्य विभाग का छापा। करीब 1 लाख रुपये की सामग्री जब्त की। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई। थाना उत्तर के सुदामा नगर का मामला।
➡️लखनऊ: कैफे मालिक शिव शर्मा की मौत का मामला। आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने। कहा- किसी के साथ न जोड़ा जाए मेरा नाम। ‘शिवा की हत्या नहीं हुई, उसने सुसाइड किया।’ पुलिस के सामने आकर बयान दर्ज कराऊंगी-श्रद्धा। ‘पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी।’ मैं भागी नहीं हूं, खुद सरेंडर करना चाहती हूं-श्रद्धा।
➡️चंदौली: सड़क पर दिखा करीब 8 फीट का मगरमच्छ। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल। वन विभाग को दी गई मामले की सूचना। चकिया क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का मामला।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*
New Delhi 15 October 2026* TODAYS TOP NEWS*from upaajtak news channel
नई दिल्ली 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*