पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *मरंगा में दौड़ प्रतियोगिता का जोश, महापौर विभा कुमारी ने लगाई युवाओं में ऊर्जा की दौड़*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*सीनियर-जूनियर वर्ग में दिखा दम, विजेताओं को मिला सम्मान*
*पूर्णिया।* मरंगा स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा युवाओं के लिए भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर किया।
*युवाओं में जोश भरती महापौर*
इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने सभी धावकों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति को इस शानदार पहल के लिए हार्दिक बधाई दी। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर दो वर्गों में धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। उद्घाटन के बाद महापौर ने मरंगा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर पूरे नगर वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
*खेल से बनता है सशक्त समाज : महापौर*
अपने संबोधन में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा करते हैं। ऐसे स्थानीय आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर और जूनियर वर्ग को एक साथ मंच देना आयोजन समिति की सराहनीय सोच है।
उन्होंने युवाओं से कहा कि पूरी खेल भावना से दौड़ें, जीत-हार खेल का हिस्सा है, लक्ष्य पर ध्यान रखना ही असली जीत है। हमारी युवा शक्ति ही देश का भविष्य है, खेलों को बढ़ावा देकर ही हम स्वस्थ और ऊर्जावान समाज बना सकते हैं।
*विजेताओं को किया पुरस्कृत*
प्रतियोगिता के समापन पर महापौर ने आयोजन समिति के साथ विजेता धावकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ खेल प्रतियोगिता युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम है। अंत में उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर आयोजनकर्ता आदित्य कुमार उर्फ मोनू, पूजा समिति अध्यक्ष अरुण यादव, शैलेश ठाकुर, अरुण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अनिल यादव, उपेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, मिथिलेश यादव, सुरेंद्र यादव, प्रतिमा देवी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।
More Stories
कौशाम्बी 14अक्टूबर 26*भरवारी के कंपोजिट विद्यालय परसरा में बेटियों को सशक्त बनाने की अनोखी पहल*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, 2 लुटेरे और खरीदार दुकानदार धराया*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन