October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 14 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व को लेकर महिला मिशन शक्ति के तहत ADG ज्योति नारायण ने किया कोतवाली का निरीक्षण

महोबा से सादिक इस्लाम कि रिपोर्ट यूपीआजतक 

चरखारी (महोबा)। नवरात्रि पर्व को देखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रयागराज के एडीजी ज्योति नारायण ने कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया। नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

महिला मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और पीड़िताओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

एडीजी ज्योति नारायण के निरीक्षण को नवरात्रि पर्व के दौरान महिला सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा महिला मिशन शक्ति अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Taza Khabar