October 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में डीएम का दरबार, 36 फरियादियों की सुनी गई पुकार -

पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में डीएम का दरबार, 36 फरियादियों की सुनी गई पुकार –

पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में डीएम का दरबार, 36 फरियादियों की सुनी गई पुकार –

बोले, अब सबका सम्मान, जीवन आसान*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* आमजनों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है। इसी कड़ी में सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में *’सेवा-संवाद-समाधान’* अनुश्रवण प्रणाली के तहत *’सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.)* ने खुद जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना।

*36 आवेदनों पर तुरंत एक्शन का आदेश*
जनता दरबार में कुल 36 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को निराश नहीं लौटना पड़े, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।

*प्रखंड और पंचायत तक लगी अदालत*
सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए।

*हर सोमवार और शुक्रवार को लगेगा दरबार*
प्रशासन ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के *सोमवार और शुक्रवार* को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

*आपातकाल में इन नंबरों पर करें संपर्क*
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए *06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320* पर संपर्क किया जा सकता है।

*शराबबंदी की सूचना गोपनीय रहेगी:* राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण या सेवन की जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर *15545* या नजदीकी थाना पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Taza Khabar