पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, आज खातों में आएंगे 7 हजार*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया ।* बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के तहत बाढ़ पीड़ितों को अनुग्रहिक अनुदान वितरण का द्वितीय चरण आज से शुरू हो रहा है।
द्वितीय चरण में 1.60 लाख परिवारों को मिलेगी राहत
सरकार के अनुसार द्वितीय चरण में आज *12 अक्टूबर 2026 को 1,60,201 परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹112.14 करोड़* की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। यह वितरण माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा संकल्प सभागार में दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
पहले ही बंट चुके हैं 614 करोड़, कुल 726 करोड़ का पैकेज
इससे पहले प्रथम चरण में 15 सितंबर 2026 को *8,77,190 परिवारों को ₹614.03 करोड़* की राशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है। दोनों चरण मिलाकर अब तक बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल *₹726.17 करोड़* की सहायता राशि जारी की गई है। सरकार का दावा है कि एक भी पीड़ित परिवार वंचित नहीं रहेगा।
दो उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद, हेल्पलाइन नंबर जारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रतेश सादा करेंगे। विभाग ने किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) से संपर्क करने की अपील की है। *हेल्पलाइन नंबर – 0612-2294204/205 और 1070* जारी किया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 समेकित जाँच चौकी दालखोला पर बड़ी कार्रवाई, मद्यपान के आरोप में 7 व्यक्ति गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णिया विश्वविद्यालय की 13वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न,
मथुरा 29 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*