October 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 12 अक्टूबर 26*स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का गृहनगर में भव्य स्वागत

महोबा 12 अक्टूबर 26*स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का गृहनगर में भव्य स्वागत

महोबा 12 अक्टूबर 26*स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का गृहनगर में भव्य स्वागत

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कबड्डी के फाइनल की विजेता मंडलीय टीम का टॉप रेडर पहुंचा ग्रह नगर

खेल प्रेमियों और समाजसेवियों गांव वासियों ने बढ़ाया हौसला।

अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यू पी आज तक

फोटो,,, प्रदेश स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का स्वागत करते खेल प्रेमी और कोच तथा खिलाड़ी के परिजन मित्र नगर के लोग

।महोबा। आजमगढ़ में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर को हरा कर स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे युवा खिलाड़ी शिव सिंह उर्फ सूरज का रविवार को गृह नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतिभागी मंडल की टीम में टॉप रेडर की अहम भूमिका निभाने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी को खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने फूलमालाओं से लाद कर गर्मजोशी से उत्साहवर्धन करते हुए धूमधाम से अगवानी की।
नगर के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज में इंटर मीडियेट के छात्र नगर के हले मुहल्ला निवासी स्व गुलाब सिंह के होनहार पुत्र शिव सिंह उर्फ सूरज का मंडलीय सबजूनियर टीम में चयन हुआ था।
आजमगढ़ में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल की टीम ने क्वाटर फाइनल में आजमगढ़ और सेमी फाइनल में अलीगढ़ को ,39=38 के कड़े मुकाबले में हरा कर फाइनल में स्थान बनाया था। गोरखपुर की टीम को फाइनल में हरा कर चित्रकूट धाम मंडल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया । फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप रेडर का पुरस्कार पाने वाले
विजेता टीम का हिस्सा रहे न शिव सिंह उर्फ सूरज सिंह का खरेला पहुंचने पर कबड्डी खिलाड़ी सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाठक , कुलदीप कुशवाहा, राम जी, बिंदा प्रसाद, सूरज सेन ,हरिराम कुशवाहा, अजय कुमार, गजेंद्र धन प्रसाद ,नितेश, आदि कई खेल प्रेमियों ने बस स्टैंड में पहुंचने पर उसे फूल माला पहना कर शानदार प्रदर्शन के लिए इस मेधावी का जमकर उत्साहवर्धन किया। डीजे और बज रहे ढोल ताशे के साथ उसे घर पहुंचाया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिव सिंह उर्फ सूरज सिंह ने बताया कि बांदा हमीरपुर चित्रकूट महोबा के खिलाड़ियों से बनी मंडलीय टीम में टॉप रेडर के प्रदर्शन के लिए अब प्रदेश स्तरीय टीम के लिए जल्दी लगाने वाले कैंप में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने नगर के खेल प्रेमियों और कोच नरेंद्र पाठक व परिवार के स्नेह को सफलता का श्रेय दिया।।