रोहतक 8 अक्टूबर 26*हरियाणा के रोहतक में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग छात्रा से रेप
रोहतक से विजय की रिपोर्ट यूपीआजतक
रोहतक *हरियाणा के रोहतक में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और न्यूड VIDEO-PHOTO बना लिए।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार रेप किया। फैमिली और रिश्तेदारों के घरों से सोने की ज्वेलरी भी मंगवाता रहा। सितंबर में आरोपी ने फिर सोना लाने का दबाव बनाया, इस बार छात्रा ने पड़ोसी के घर से ही ज्वेलरी चुराकर आरोपी को दे दी।
लड़की के अनुसार, आरोपी इसके बाद भी ब्लैकमेल करता रहा। काफी दबाव बढ़ने के बाद युवती ने परिजनों को सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद छात्रा की शिकायत पर महम सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक