मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन, समस्याओं के समाधान और शहर के सौंदर्यीकरण का वादा
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित गरबी स्कूल मार्केट में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा का व्यापारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जरूरतों को उनके समक्ष रखा। इस पर आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी प्रभावी कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों का विकास शहर की समृद्धि से सीधे जुड़ा हुआ है। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों ने आदित्य प्रहलाद पाहुजा को अपना समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नवीन पांचाल, गोपीचंद, अरुण ग्रोवर, मन्नू, अनिल, डॉ. अशोक, बंटी, गौरव खुराना, अमरीक, नीतू पाल, अमरेश, विकास अरोड़ा, मोनू, अतुल, अशोक चावला, विजय, प्रमोद, सोनू, राकेश, अरुण, अतुल कुमार, राजेंद्र, हरेंद्र, रामपाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*खासपुर में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल आयोजित: रचना सिंह गौतम