पूर्णिया बिहार7अक्टूबर 26* पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, कमिश्नर और डीएम ने किया उद्घाटन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार , खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026–27 के अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जिला हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया,
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
*डीएम अंशुल कुमार का प्रेरणादायक संबोधन*
इस मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने अपने संबोधन में प्रमंडल के विभिन्न जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज से आए हुए तमाम छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डीएम ने कहा, खेल सिर्फ खेल नहीं है, यह जीवन जीने की कला है, खेल से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही मानसिक रूप से भी बच्चे तेज और मजबूत होते हैं, आज़ के समय में जब बच्चे मोबाइल और नशे की ओर जा रहे हैं, ऐसे में खेल उन्हें एक सही दिशा देता है,
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है, कई बच्चे जो संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते, उनके लिए बिहार सरकार और जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, इससे युवाओं को काफी फायदा होगा और वे राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे,
डीएम ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को खेल भावना से खेलें और हार-जीत से ऊपर उठकर अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें,
*पांच खेलों में दिखेगा दमखम*
इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और हैंडबॉल_ जैसे पांच प्रमुख खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता में बालक / बालिका आयु वर्ग अंडर-14, 17 और 19 के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम स्थल जिला स्कूल पूर्णिया में खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया, मैदान में बच्चों की चहल-पहल और जोश देखते ही बन रहा था,
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*