मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* लोकसभा में गूंजेगी एनएचएम संविदा कर्मचारियों की आवाज,,
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
सांसद चंदन चौहान से मिले एनएचएम संविदा कर्मी, बोले—“लोकसभा में प्रमुखता से उठाऊंगा कर्मचारियों की मांग”
मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चंदन सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात कर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। माननीय सांसद ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी आवाज आने वाले लोकसभा सत्र में प्रमुखता से उठाई जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद के समक्ष कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल सहित विभिन्न परिस्थितियों में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके बावजूद उन्हें कई मूलभूत सुविधाओं और जायज अधिकारों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि माननीय सांसद चंदन सिंह चौहान ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुना। माननीय सांसद ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को आगामी लोकसभा सत्र में मजबूती के साथ उठाएंगे। माननीय सांसद चंदन चौहान ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश स्तर पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
स्वास्थ्य बीमा, मानदेय वृद्धि और लॉयल्टी बोनस की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य बीमा, प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि, लॉयल्टी बोनस सहित अन्य लंबित मांगों की विस्तृत जानकारी सांसद को दी। इस पर सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा, मानदेय में वृद्धि और लॉयल्टी बोनस जैसी सुविधाएं लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद एनएचएम संविदा कर्मचारियों को इन सुविधाओं से वंचित रखा जाना उचित नहीं है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द होना चाहिए और उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद चंदन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग कर्मचारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि माननीय सांसद द्वारा लोकसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद एनएचएम संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, स्टाफ नर्स श्रीमती डिंपल रानी, डाटा ऑपरेटर हजरत अली, संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*