लखनऊ 6 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ — दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का तोहफा, किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, agriculture.up.gov.in पर करना होगा आवेदन, किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 2166 कृषि यंत्रों पर दिया जाएगा अनुदान, 1755 कृषि यंत्रों पर भी मिलेगा अनुदान, कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान की व्यवस्था, कस्टम हायरिंग सेंटर को मिलेगा 10 लाख तक अनुदान।
➡️ लखनऊ — 1 नवंबर से दवाओं की कीमत होगी सार्वजनिक, अस्पताल फार्मेसियों में कीमत होगी सार्वजनिक, दवाओं की खरीद-बिक्री कीमत ऑनलाइन होगी उपलब्ध, यूपीएफएसडीए ने रिटेल फार्मेसियों को दिए निर्देश, सभी रिटेल फार्मेसियों को बनानी होगी पब्लिक वेबसाइट, लाइसेंस और फार्मासिस्ट की जानकारी होगी ऑनलाइन, साप्ताहिक स्टॉक की जानकारी भी होगी सार्वजनिक, मरीजों के हित में मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश, 1 नवंबर 2026 से व्यवस्था लागू करने की तैयारी।
➡️ लखनऊ — 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अभियान, अभ्यर्थियों ने 5 मंत्रियों से मुलाकात की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी मिले, अलग-अलग टोलियों में मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे, 40% पर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग, पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग उठाई, 36 दिनों से लखनऊ ईको गार्डन में धरना जारी।
➡️ लखनऊ — कैसरबाग पुलिस का हुक्काबार पर एक्शन, पुलिस ने सिटी होटल के ऊपर कैफे पर मारा छापा, कैफे टैल्स में मारा छापा, 42 अभियुक्त हिरासत में, अवैध रूप से हुक्का परोसने पर 42 अभियुक्त हिरासत में, 14 हुक्के, 24 पाइप, 40 चिलम, 11 फ्लेवर पैकेट, नगदी बरामद, थाना प्रभारी कैसरबाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई।
➡️ कन्नौज — खटीक समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जाति प्रमाणपत्र बनाने को लेकर प्रदर्शन, तहसील के लेखपालों के खिलाफ उतरे, जाति प्रमाणपत्र बनाने पर रिपोर्ट में हेराफेरी, आवेदन में चिक, चिकवा, OBC लिखा जा रहा, समाज खटीक जाति लिखने की कर रहा मांग, समाज ने समस्या के समाधान की लगाई गुहार, छिबरामऊ क्षेत्र के कई गांवों में हो रही समस्या, खटीकों के जाति प्रमाणपत्र में हो रही समस्या, नेम कुमार खटीक के नेतृत्व में छिबरामऊ में विरोध।
➡️ मैनपुरी — अखिलेश यादव को डिटेन करने का मामला, EC के खिलाफ प्रदर्शन में किए गए डिटेन, डिटेन किए जाने पर सपाइयों का प्रदर्शन, सपा मुखिया को रिहा करने की मांग की गई, सपा नेता कर रहे जमकर नारेबाजी, हंगामा।
➡️ सीतापुर — नजूल भूखंड पर बने पट्टा धारकों को नोटिस, मुरली निवास के पट्टा धारकों को नोटिस चस्पा, कब्जे की शिकायत पर DM कोर्ट का नोटिस, 15 दिन में कोर्ट में पट्टेदारों को देना है जवाब, आचार्य नरेंद्र देव की जन्मभूमि मुरली निवास, तामसेनगंज मोहल्ले का पूरा मामला।
➡️ बिजनौर — सहकारी क्रय विक्रय केंद्र में चोरी का खुलासा, 62 हजार की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पिता योगेंद्र और बेटी लक्ष्मी अरेस्ट, 30 हजार रुपये भी पुलिस ने किए बरामद, बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र की घटना।
➡️ प्रयागराज — कॉल करके बुलाकर हत्या की वारदात, तीर्थ पुरोहित के बेटे की हत्या से हड़कंप, झूंसी में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की हत्या, कल घर से निकला, आज नाले में मिला शव, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, पड़ताल जारी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें, झूंसी क्षेत्र के कोहना में हत्या से सनसनी।
➡️ सहारनपुर — दो जिला बदर अभियुक्तों पर कार्रवाई, बिहारीगढ़ पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई, मुस्तहिर, उस्मान को जिला बदर का नोटिस, 6 माह के लिए किए गए दोनों जिला बदर, पुलिस ने सहारनपुर की सीमा से बाहर किया, बिहारीगढ़ पुलिस ने सीमा से बाहर छोड़ा।
➡️ प्रयागराज — इलाहाबाद विवि के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, पुस्तकालय को 24 घंटे खोले जाने की मांग, छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग, 9 दिनों से छात्रों का चल रहा धरना प्रदर्शन, कर्नलगंज के लाइब्रेरी गेट के पास लगाया जाम।
➡️ अम्बेडकरनगर — अदालत के आदेश के बाद भी कब्जा नहीं, कब्जे की कार्रवाई 8वीं बार हुई विफल, कड़े विरोध के बाद नहीं चला बुल्डोजर, कोर्ट के अमीन कमिश्नर ने लगाए आरोप, प्रशासनिक सहयोग न मिलने का आरोप, कब्जा दिलाने पहुंची थी कोर्ट की टीम, देव नारायण बनाम झिनकू आदि का मामला, रिपोर्ट जिला जज, सिविल जज को भेजी जाएगी, अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गोहन्ना का मामला।
➡️ ग्रेटर नोएडा — जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को पकड़ा, 100-100 रुपये के 2549 जाली नोट बरामद, 2 लाख 54 हजार रुपये के नकली नोट मिले, नोट छापने का प्रिंटर, कटिंग मशीन भी बरामद, स्कॉर्पियो समेत अन्य सामान भी बरामद, इकोटेक-1 पुलिस, स्वाट की संयुक्त कार्रवाई।
➡️ सुल्तानपुर — राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, मानहानि के मामले में अब कल होगी सुनवाई, वादी पक्ष के अधिवक्ता ने फाइनल बहस पूरी की, राहुल के अधिवक्ता द्वारा आंशिक बहस, कल राहुल के अधिवक्ता करेंगे फाइनल बहस, विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद, दीवानी में MP/MLA कोर्ट में चल रहा केस।
➡️ लखनऊ — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, आज दुनिया भर का युवा यूपी आ रहा है-सीएम, हमने पहचान के संकट खत्म किया- सीएम योगी, अब यूपी में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर – सीएम योगी, लखनऊ को AI का हब बनाना है- सीएम योगी, यूपी के पास सबसे ज्यादा यंग वर्क फोर्स- सीएम, यूपी का युवा कहीं भी पीछे रहने वाला नहीं-सीएम, पहले युवाओं के लिए अवसर नहीं थे- सीएम योगी, अब यूपी पूरी तरह बदल चुका है- सीएम योगी, 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी-सीएम, अब बेटियां नाइट शिफ्ट में काम करती थीं- CM, 10 साल पहले पुलिस को टारगेट करते थे- सीएम, पहले पुलिस में भय पैदा करते थे- सीएम योगी, अब पुलिस को देखते पैंट गीली हो जाती है-CM।
➡️ ललितपुर — अवैध शराब की भट्टियों पर चला बुलडोजर, दर्जनों भट्टियों को किया पुलिस ने जमींदोज, 50 लीटर कच्ची शराब, 6 हजार लहन नष्ट, एक कारोबारी सहित बाल अपचारी गिरफ्तार, सदर कोतवाली के चीरा कबूतरा डेरा मामला।
➡️ लखनऊ — अनीस मंसूरी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजा, मतदाता सूची में नाम प्रभावित होने पर चिंता जताई, पात्र नागरिकों के नाम प्रभावित होने की शिकायत की, मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग।
➡️ लखनऊ — फसल क्षति का आकलन 12 अक्टूबर तक होगा, प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि मिलेगी, राहत आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, चक्रवात, अतिवृष्टि, बाढ़ से फसलों को नुकसान, राहत आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की, जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों से ली जानकारी, एक सप्ताह में फसल क्षति रिपोर्ट मांगी, बाढ़ प्रभावित फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा, डिजिटल सर्वे से वास्तविक क्षति का आकलन होगा, पात्र किसानों को क्षति अनुसार सहायता मिलेगी।
➡️ मैनपुरी — नलकूप विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था मृतक विजेंद्र, मानसिक परेशानी से खुदकुशी की आशंका, शहर कोतवाली इलाके का पूरा मामला।
➡️ लखनऊ — भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टी-20, इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से होगा मैच, मैच देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक स्टेडियम पहुंचे, आज के मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई।
➡️ बदायूं — हॉट मिक्स प्लांट के धुएं से लोगों को शिकायत, सांस और फेफड़ों की बीमारी होने का भी दावा, प्लांट से उठते धुएं और प्रदूषण से लोग परेशान, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन की शिकायत, हॉट मिक्स प्लांट को आबादी से हटाने की मांग, एसडीएम बिसौली ने मामले का संज्ञान लिया, निर्धारित प्रोटोकॉल पालन कराने के दिए निर्देश, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव का मामला।
➡️ देहरादून — दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से दहला देहरादून, बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायक की हत्या, लूट के इरादे से पेचकस से गोदकर की हत्या, घर में घुसे बदमाशों ने निर्मम हत्या की, लोगों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ा, पकड़कर आरोपी को पुलिस को सौंपा, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा, ट्रिपल मर्डर की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना रायपुर क्षेत्र के विष्णु लोक कॉलोनी की घटना।
➡️ लखनऊ — मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, AAP कार्यकर्ता लखनऊ में करेंगे विरोध प्रदर्शन, 9 अक्टूबर को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करेगी AAP, सांसद संजय सिंह के आह्वान पर होगा प्रदर्शन, AAP कार्यकर्ता लखनऊ में करेंगे विरोध प्रदर्शन, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने दी जानकारी।
➡️ शाहजहांपुर — पीएम आवास का लाभ नहीं मिलने पर विरोध, योजना का लाभ न मिलने से महिलाएं नाराज, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में काटा हंगामा, अधिकारियों पर सुविधा शुल्क का आरोप, अहमदपुर की सभी पात्र महिलाओं का विरोध, शाहजहांपुर के डीएम कार्यालय का मामला।
➡️ फतेहपुर — मिलावटी गुड़ पर खाद्य विभाग का एक्शन, गुड़ की चरखी पर खाद्य सुरक्षा का छापा, चीनी, कलर मिलाने की मिली थी शिकायत, 15 क्विंटल संदिग्ध मिलावटी गुड़ बरामद, गड्ढा खुदवाकर संदिग्ध गुड़ कराया नष्ट, गुड़ के 4 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, रिपोर्ट आने के बाद केमिकल की पुष्टि होगी, संचालक वीरेंद्र केसरवानी पर कार्रवाई की तैयारी, खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव का मामला।
➡️ गोंडा — फायरिंग के मामले में पुलिस एक्शन, फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, दर्जी कुआं में आरोपियों ने की थी फायरिंग, रामफेर, मोहम्मद कलाम व पंकज गिरफ्तार, कब्जे से एक-एक जिंदा कारतूस बरामद, एक से 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल मिली, पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भी भेजा, शराब पीने के दौरान लोगों से हुआ विवाद, कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला।
➡️ बहराइच — नेपाल बॉर्डर पर 304 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, डेढ़ करोड़ बताई जा रही अवैध स्मैक की कीमत, एक महिला और एक पुरुष हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, टाइल्स बिक्री की आड़ में कर रहे थे काला कारोबार, टाइल्स की दुकान में बिक रही थी अवैध स्मैक, आरोपी पूनम वर्मा और रियाज बाबा अरेस्ट, बहराइच थाना रूपईडीहा इलाके का मामला।
➡️ श्रावस्ती — बिजली पोल खड़ा करते समय बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, सचिन मिश्रा, वेद कुमार की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर, गिलौला के मोहम्मदापुर गांव की घटना।
➡️ अम्बेडकरनगर — अखिलेश यादव को डिटेन करने का मामला, EC के खिलाफ प्रदर्शन में किए गए डिटेन, डिटेन किए जाने पर सपाइयों का प्रदर्शन, अंबेडकर प्रतिमा पर सपा का धरना प्रदर्शन, MLA राम अचल राजभर के नेतृत्व में प्रदर्शन।
➡️ बरेली — फर्जी दवाई बेचने वालों पर बड़ा एक्शन, फर्जी लाइसेंस पर बेच रहे थे सेक्स वर्धक दवाई, कॉल सेंटर और रील बनाकर बेचते थे दवा, आरोपी समीरुद्दीन और यूसुफ हुए गिरफ्तार, 6 कम्प्यूटर, 1 लेपटॉप, अन्य सामान बरामद, एसपी सिटी मानुष परिक ने किया खुलासा, इज्जत नगर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।
➡️ रायबरेली — अखिलेश यादव को डिटेन करने का मामला, EC के खिलाफ प्रदर्शन में किए गए डिटेन, डिटेन किए जाने पर सपाइयों का प्रदर्शन, शहीद चौक पर सपा नेताओं का प्रदर्शन।
➡️ बदायूं — पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, गाली-गलौज के बाद फायरिंग का आरोप, फायरिंग में पुष्पेंद्र, हरवेंद्र, एक अन्य घायल, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार, सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, थाना जरीफनगर के मदारपुर का मामला।
➡️ लखनऊ — जौहर ट्रस्ट के चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ, चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक गोयल से ईडी ने की पूछताछ, सोमवार को ईडी ने करीब 8 घंटे तक की पूछताछ, सहारनपुर निवासी दीपक गोयल है चार्टर्ड अकाउंटेंट, जौहर ट्रस्ट के लेनदेन का हिसाब-किताब देखते हैं, ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ी की जांच कर रही है ईडी, दीपक ने कुछ फैसले दबाव में करने की बात कबूली-सूत्र, फैसले आजम खां के दबाव में करने की बात कबूली-सूत्र।
➡️ मथुरा — गोवर्धन विधायक मेघ श्याम सिंह का विरोध, ग्रामीणों ने विधायक को गांव में घुसने से रोका, मेघ श्याम सिंह को रोकने का वीडियो वायरल, कोई विकास कार्य नहीं होने से लोग थे नाराज, जनसंपर्क के लिए गांव पहुंचे थे मेघ श्याम सिंह, सड़क, पानी, बिजली की समस्या से लोग बेहाल, गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता रोक वापस जाने को कहा।
➡️ नोएडा — नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, चलती बस में आग लगने से मौके पर मचा हड़कंप, आग की लपटें, धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद, फायरकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे, आग के कारणों, जनहानि की स्थिति की जांच जारी, थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर जांच में जुटी।
➡️ लखनऊ — टाउन प्लानिंग पर HC की लखनऊ बेंच सख्त, कूड़ा डंपिंग के लिए जगह जरूरी- हाईकोर्ट, बिजली ट्रांसफार्मर के लिए भी जगह जरूरी-HC, लेआउट प्लान में जरूरी स्थान छोड़ने का निर्देश, शहरों, कस्बों और कॉलोनियों के लिए अहम निर्देश, भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखें- हाईकोर्ट, सिर्फ वर्तमान जरूरत के हिसाब से प्लानिंग नहीं-HC, कूड़ा और बिजली व्यवस्था को लेकर कोर्ट गंभीर, हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।
➡️ वाराणसी — BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 2 दिवसीय दौरा, 7 अक्टूबर को वाराणसी आएंगे नितिन नवीन, जगतपुर में आयोजित जनसभा में होंगे शामिल, सेवा संकल्प यात्रा का भी कल होगा समापन, यात्रा में शामिल बाइकर्स का होगा अभिनंदन, CM योगी, असम के CM होंगे शामिल, बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी भी आएंगे, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे शामिल, 8 को संगठनात्मक बैठक करेंगे नितिन नवीन, बैठक में काशी क्षेत्र के पदाधिकारी होंगे शामिल, आगामी चुनाव को लेकर की जाएगी बैठक।
➡️ फतेहपुर — रज्जन हत्याकांड के दोषियों को उम्रकैद की सजा, दोषी दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, रज्जन की लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या, कोर्ट ने दोनों को रज्जन की हत्या में ठहराया दोषी, 1 लाख 2 हजार का दोनों पर अर्थदंड भी लगाया, एएसजे/एफटीसी कोर्ट संख्या 02 ने सुनाया फैसला, किशनपुर थाने में वर्ष 2023 में दर्ज हुआ था मामला।
➡️ लखनऊ — सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग, सितंबर में करीब 800 करोड़ रुपये की अधिक कमाई, सितंबर में सरकारी खजाने में आए 4,611.29 करोड़, आबकारी राजस्व लक्ष्य की 120.98% उपलब्धि, अर्धवार्षिक संग्रह में 3,257 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी, अर्धवार्षिक आबकारी राजस्व 29,406 करोड़ रुपये के पार, अवैध शराब के खिलाफ यूपी में बड़ी कार्रवाई, 89,251 छापे, 2.33 लाख लीटर अवैध शराब बरामद, योगी सरकार की सख्ती का आबकारी राजस्व पर असर।
➡️ दिल्ली — नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, हम चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं-राहुल, जब तक बैठना होगा, हम बैठेंगे- राहुल गांधी, प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार-राहुल, हमारे यहां बैठने से दिक्कत है, तो जगह दें-राहुल, सांसद चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे- राहुल गांधी।
➡️ गोरखपुर — अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार, तस्कर रितेश त्रिपाठी को STF ने अरेस्ट किया, 2 अवैध पिस्टल, कारतूस, अन्य सामान बरामद, 15 से 20 हजार में बेचता था अवैध असलहा, कैंट के कचहरी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तारी।
➡️ लखनऊ — गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग जलमग्न, जलस्तर बढ़ा, मां चंद्रिका देवी मंदिर मार्ग जलमग्न, जलभराव के चलते श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित, भाजपा एमएलसी एवं मंदिर संरक्षक की अहम बैठक, मंदिर कमेटी और पुलिस-प्रशासन संग की अहम बैठक, 11 अक्टूबर से नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन।
➡️ हाथरस — बैंक में सफाई कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, हार्ट अटैक आने से बैंक के अंदर ही हुई मौत, बैंक में पैसे निकालने पहुंचा था सफाई कर्मचारी, हसायन ब्लॉक में तैनात थे मृतक किसन कुमार, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केनरा बैंक में हुई मौत।
————————————————————————————
More Stories
मथुरा 6 अक्टूबर 26*ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का निधन
मथुरा 6 अक्टूबर 26*बिजली विभाग की अड़ींग में मनमानी-सुबह-सायं गांव में एक साल से कर देते हैं अंधेरा
मथुरा 6 अक्टूबर 26 मथुरा पुलिस द्वारा संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद किया