मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर *बिलासपुर कट पर हुआ हादसा, बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम; घर में शादी की तैयारियों से पहले छाया मातम,,
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शुभम बावरा की ट्रक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा नई मंडी थाना क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास हुआ। बताया गया कि शुभम बावरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक, शुभम बावरा के घर में जल्द ही शादी की तैयारियां शुरू होने वाली थीं। परिवार शादी की खुशियों की तैयारी में जुटने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शुभम बावरा भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्हें वरिष्ठ नेता उपकार बावरा का चचेरा भाई बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कानपुर देहात6अक्टूबर26*08 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता*
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*