October 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,

मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,

मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,

लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

स्वर्ण रथ पर विराजमान हुए तीन लोक के नाथ श्री पार्श्वनाथ भगवान, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

मुजफ्फरनगर। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पारसनगरी कवाल की भव्य वार्षिक रथयात्रा रविवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री पार्श्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्मलाभ कमाया। रथयात्रा से पूर्व प्रातःकाल मंदिर परिसर में नवीन रजत पाण्डुकशिला पर श्रीजी का अभिषेक एवं जिनाभिषेक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इसके बाद धार्मिक पात्रों का चयन बोली के माध्यम से किया गया। भगवान को लेकर रथ पर बैठने का सौभाग्य संजीव जैन एवं सार्थक जैन, सरसावा वालों को प्राप्त हुआ। भगवान के रथ के सारथी बनने का अवसर अमित कुमार जैन एडवोकेट, अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन मंदिर नई मंडी तथा मुकेश जैन मीनू, खतौली वालों को मिला। सिद्धांत जैन एवं सिद्धम जैन, कवाल वाले परिवार को भी धार्मिक पात्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में दाएं इंद्र के रूप में आकाश जैन एवं पारस जैन, कवाल वालों तथा बाएं इंद्र के रूप में अजय जैन, आईस वर्ड नई मंडी को चुना गया। कुबेर बनने का सौभाग्य अरविंद जैन एवं अनंतवीर्य जैन, कवाल वालों को तथा खजांची बनने का अवसर विभोर जैन एवं अतुल जैन, कवाल वाले परिवार को प्राप्त हुआ। रथयात्रा का मुख्य आकर्षण रंगोली, फ्लावर आतिशबाजी, तीन बैंड, चार घोड़े, छह जिनवाणी बग्गियां, नफीरी बैंड, भजन मंडली और श्रीजी का भव्य स्वर्ण रथ रहा। स्वर्ण रथ पर तीन लोक के नाथ भगवान श्री पार्श्वनाथ विराजमान होकर कवाल कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर जी पहुंचे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से कवाल का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री पार्श्वनाथ के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर, विक्रम सिंह सैनी, पूर्व विधायक तथा मोहम्मद इस्लाम, ग्राम प्रधानपति कवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर समाज के लोगों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं। रथयात्रा के सफल आयोजन में मंदिर समिति, जैन समाज के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। धार्मिक आयोजन ने कवाल में आपसी भाईचारे, आस्था और धार्मिक एकता का संदेश दिया।

Taza Khabar