महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण
चरखारी महोबा से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपीआजतक
चरखारी (महोबा)। तहसील सभागार चरखारी में शनिवार को मंडल आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी राजेश यश, एडीएम प्रशासन, एएसपी वंदना तथा एसडीएम चरखारी अवनीश कुमार तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान कस्बा चरखारी के चिंतेपुरा निवासी रामसहाय, रामसेवक, अयोध्या प्रसाद आदि ने मौजा उदयपुरा में सिंचाई विभाग द्वारा अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं खरेला निवासी अजीत सिंह ने कस्बे की सार्वजनिक भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए कथित कब्जे का मामला अधिकारियों के समक्ष रखा।
ग्राम कनेरा से पहुंची दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं के नाम विलोपित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की।
मंडल आयुक्त अजीत कुमार ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जल निगम के सहायक अभियंता प्रियंक कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं ग्राम कनेरा की महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित की गई शिकायत का त्वरित निराकरण कराने के लिए बीडीओ विपिन कुमार को निर्देशित किया।
मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
समाधान दिवस में क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर निरंजन, बीडीओ विपिन कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय पटेल, खरेला थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान*