October 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026। रोहन राठी हत्याकांड में CBI जांच की मांग, राकेश टिकैत पहुंचे हरेटी गांव

मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026। रोहन राठी हत्याकांड में CBI जांच की मांग, राकेश टिकैत पहुंचे हरेटी गांव

मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026। रोहन राठी हत्याकांड में CBI जांच की मांग, राकेश टिकैत पहुंचे हरेटी गांव

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर। रोहन राठी हत्याकांड के मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शनिवार को हरेटी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र और भारतीय किसान यूनियन पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक ही परिवार की तरह हैं और रोहन राठी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नवीन राठी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक भारतीय किसान यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। राकेश टिकैत के गांव पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। इस दौरान परिवार को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

Taza Khabar