मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर *जिला महिला एवं पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), शाखा मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला महिला चिकित्सालय तथा स्वामी कल्याण देव पुरुष जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) को ज्ञापन सौंपकर एनएचएम संविदा कर्मियों की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु एवं मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों के हित में जल्द कोई ठोस घोषणा नहीं की तो 8 अक्टूबर 2026 से सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर पूर्ण हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
डॉ. सुदेश वर्मा ने कहा कि सरकार के पास अभी भी कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का समय है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और हड़ताल की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की अहम भूमिका है। कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं, इसलिए उन पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
डॉ. शमशेर ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन में प्रथम एवं द्वितीय स्थान के बीच रहा है। इसमें एनएचएम संविदा कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवाओं को देखते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।
ये हैं प्रमुख मांगें
संघ ने नियमितीकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन को प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि जब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक संविदा कर्मचारियों को निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं—
कैशलेस चिकित्सा सुविधा
महंगाई भत्ते का लाभ
EPF का लाभ
HRA का लाभ
ग्रेच्युटी का लाभ
अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था
नियमित पदों की भर्ती में संविदा कर्मचारियों के लिए कोटा निर्धारित किया जाए
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और विषम परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार संचालित करने में योगदान देते रहे हैं। ऐसे में उनकी लंबित मांगों पर सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है।
ज्ञापन देने वालों में डॉ. सचिन जैन, डॉ. शमशेर, एहतेसाम, मोहित, रजत कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर राहुल, सुनील, अखिलेश, रविंदर, राहुल नोसनिया, रिंका विश्वकर्मा, दीनदयाल, शालू मलिक, सीमा, सुरुचि, तान्या सहित बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
— राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), शाखा मुजफ्फरनगर
More Stories
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस
महोबा 3 अक्टूबर 26*1894 में खुद का डाक टिकट जारी करने वाला ऐतिहासिक चरखारी डाकघर आज डिजिटल युग मे बदहाल,
लखनऊ 3 अक्टूबर 26*मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा, आराधना मिश्रा को बधाई