October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर,,एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों से राज्य मंत्री को अवगत कराया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, राज्य मंत्री ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 8 अक्टूबर से प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित अधिकारियों की होगी।
डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर को प्रदेश के एक लाख से अधिक एनएचएम संविदा कर्मी लखनऊ में एकत्र होकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। वहीं कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। डॉ. राकेश बंसल ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों में कई बार लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
मीडिया प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि कई अन्य राज्यों में एनएचएम संविदा कर्मियों को राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां राज्य सरकार ने अपने बजट से कर्मचारियों के मानदेय में 25 प्रतिशत की वृद्धि की है। उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश में वेतन विसंगति दूर करने के लिए प्रस्तावित बजट भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते वापस होता रहा। स्टाफ नर्स राहुल ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग दोहराते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी विभिन्न मामलों में समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर विचार कर चुका है, इसके बावजूद संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. सचिन जैन, डॉ. फैजल सिद्दीकी, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. राकेश बंसल, स्टाफ नर्स राहुल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar