October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 1 अक्टूबर26 *सहारा वृद्धाश्रम में मना वरिष्ठ नागरिक दिवस, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

पूर्णिया 1 अक्टूबर26 *सहारा वृद्धाश्रम में मना वरिष्ठ नागरिक दिवस, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

पूर्णिया 1 अक्टूबर26 *सहारा वृद्धाश्रम में मना वरिष्ठ नागरिक दिवस, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो की पूजा डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा सहारा वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अनुराग के निर्देश पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नालसा की योजनाओं के बारे में बुजुर्गों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

*विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच और आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाइयां भी दीं।

*DM रहे मुख्य अतिथि*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अंशुल कुमार रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री सुनील कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजकुमार गुप्ता और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री अमरेश कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबिता चौधरी ने किया। इस दौरान ब्रेन डिस्क्वरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बुजुर्गों का मन मोह लिया। मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Taza Khabar