September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 30 सितंबर 26*मांट विधायक को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

मथुरा 30 सितंबर 26*मांट विधायक को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

मथुरा 30 सितंबर 26*मांट विधायक को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

लश्कर-ए-तैयबा का नाम लेकर दी चेतावनी

व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवार को बम से उड़ाने की दी धमकी

एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज, साइबर सेल जांच में जुटी

कु0 सोनम

मथुरा । मांट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तानी नंबर से कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले संदिग्ध ने खुद को पाकिस्तान का निवासी बताते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ से जुड़े होने का दावा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी के मोबाइल पर 28 सितंबर 2026 (सोमवार व मंगलवार) को एक के बाद एक दो संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल्स आईं। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तान का निवासी बताया और अभद्र भाषा में बात की। कॉलर ने विधायक से कहा, “आप मुसलमानों के लिए उल्टा-सीधा बोलते हो, यह ठीक नहीं होगा। मैं लश्कर-ए-तैयबा से हूं और इंडिया में ही आपका इंतजाम करा दूंगा।” इतना ही नहीं, कॉलर ने आगे धमकी देते हुए कहा कि यदि उसकी बात समझ में नहीं आई तो वह उनके पूरे परिवार को उड़वा देगा।

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की अमर्यादित, असंसदीय और धमकी भरी कॉल्स उन्हें पहले भी प्राप्त हो चुकी हैं। इस बार मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सभी संबंधित संदिग्ध नंबरों को तुरंत पुलिस प्रशासन को सौंप दिया है।

विधायक ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से की है। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। शुरुआती जांच में कॉल्स का कनेक्शन सीधे पाकिस्तान से जुड़ा होना पाया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक चौधरी आसना चौधरी का कहना है कि साइबर सेल की मदद से कॉल ट्रेसिंग और अभियुक्तों की पहचान का काम तेजी से किया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच कर जल्द ही जांच पूरी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Taza Khabar