ब्रेकिंग न्यूज़
मुजफ्फरनगर29सितंबर 2026*बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर युवक को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक कार को रोककर उसमें सवार युवक को बाहर खींच लिया और उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक स्कॉर्पियो कार के आगे आकर रुकती है। इसके बाद उसमें सवार कुछ युवक दूसरी कार के पास पहुंचते हैं और युवक को बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। मौके पर कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें