September 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता। सपा सरकार बनने जा रही है – अखिलेश यादव। सपा सरकार पुरानी पेंशन स्कीम पर काम करेगी- अखिलेश। हम ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे- अखिलेश। कर्मचारियों की पुरानी मांग पूरी होगी – अखिलेश। मदरसों की समस्या का समाधान करेंगे – अखिलेश। आधुनिक मदरसा शिक्षकों का बकाया वेतन देंगे- अखिलेश। शिक्षामित्रों को हम शिक्षक बनाएंगे – अखिलेश यादव। संस्कृत स्कूलों की समस्याओं का समाधान करेंगे- अखिलेश।

➡️लखनऊ: मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान। ओल्ड पेंशन मुलायम सिंह ने बंद की थी- राजभर। अखिलेश सत्ता में रहे तो पेंशन बहाल नहीं की- राजभर। अपनी जाति के लोगों को नौकरी दी – राजभर। शिवपाल ने राजभर, निषाद को नीच कहा- राजभर। ‘निषाद-राजभर सांसद को मंच पर जगह नहीं दी थी’। ये PDA नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी – राजभर।

➡️लखनऊ: बाढ़ प्रभावित इटौंजा में पहुंचे डीएम-JCP। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा। अतिरिक्त नाव लगाने के DM ने दिए निर्देश। बर्बाद फसलों का राजस्व टीम कर रही आकलन। घर-घर क्लोरीन छिड़काव, दवाओं का वितरण। DM विशाख जी, JCP बबलू कुमार पहुंचे थे गांव।

➡️लखनऊ: वजीरगंज क्षेत्र में जर्जर बिल्डिंग गिराई जाएगी। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है- पुलिस। सुरक्षा के लिहाज से खाली कराई जा रही बिल्डिंग। भारी संख्या में पुलिस के साथ अधिकारी मौजूद। लाल मस्जिद के पास SA अपार्टमेंट का मामला। CM के आदेश पर जर्जर भवन खाली कराए जा रहे।

➡️कानपुर देहात: मंत्री प्रतिभा शुक्ला पहुंचीं SP दफ्तर। चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारी भी साथ। एक हफ्ते में 3 चोरी, खुलासा एक का भी नहीं। SP ने मामलों के खुलासे का आश्वासन दिया। रूरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बड़ी चोरियां। घटनाओं से नाराज मंत्री पहुंचीं SP कार्यालय।

➡️कानपुर देहात: घायल मां को गोद में लेकर SP ऑफिस पहुंचा। कुल्हाड़ी से हमले के बाद बेटा मां को लेकर पहुंचा। पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन। आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग। 25 सितंबर को शिवली थाना क्षेत्र में हुई घटना।

➡️कानपुर: ग्राइंडर कटर से दरवाजा काटते वक्त हादसा। युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर। कटर मशीन हाथ से छूटकर ऊपर ही गिरी। घाटमपुर इलाके के रार गांव का मामला।

➡️मुजफ्फरनगर: जयसिंह कश्यप हत्याकांड से जुड़ी खबर। मृतक के घर कल पहुंचेगा सपा का डेलिगेशन। सांसद इकरा हसन, सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचेंगे। राजपाल कश्यप सहित 10 सपा नेता पहुंचेंगे। पड़ोसियों ने हत्या की थी, सभी आरोपी जेल में। फुगाना थाने के खरड़ गांव में हुई थी वारदात।

➡️सहारनपुर: कलेक्ट्रेट गेट बंद मिलने पर भड़के कांग्रेसी। गेट पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश की। गेट पर चढ़ने के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आए थे कांग्रेसी। DM को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे कांग्रेस कार्यकर्ता। कलेक्ट्रेट में बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

➡️आगरा: संत प्रेमानंद के शिष्य की संदिग्ध मौत मामला। 25 वर्षीय दीपक लोधी की मौत की जांच तेज। चौथी मंजिल से गिरने की फॉरेंसिक जांच शुरू। CCTV, डिजिटल साक्ष्य आगरा FSL लैब भेजे। आश्रम, घटनास्थल के CCTV फुटेज भेजे गए। कमरे से खून लगा इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर मिला। कमरे से डायरी, मोबाइल फोन भी था मिला। मोबाइल के डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच। घटनास्थल से ब्लड सैंपल भी किए थे कलेक्ट। वैज्ञानिक साक्ष्यों से आगरा FSL लैब में जांच। पुलिस खंगाल रही हर एंगल से घटनाक्रम। गऊ कृपा कुंज आश्रम में हुई थी संदिग्ध मौत। मामला पेचीदा, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार।

➡️बागपत: बड़ौत में कवि सम्मेलन में पहुंचे कुमार विश्वास। मंच से पीएम मोदी, बाबा रामदेव की तारीफ की। विश्वास बोले- मैं देश में दो व्यक्तियों का फैन हूं। एक बाबा रामदेव और दूसरे पीएम मोदी- विश्वास। ‘ट्रंप का टैरिफ हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाया’। ‘जिसे रात में जो पीना था वो पी रहा है कि नहीं’। 2002 से पीएम मोदी पर करता हूं भरोसा- विश्वास।

➡️हाथरस: राजस्थान रोडवेज की बस हादसे का शिकार। बस और राशन लदे ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत। दोनों चालक समेत 8 यात्री हादसे में घायल। सिकंदराराऊ में कासगंज रोड पर भिड़े वाहन। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, मचा हड़कंप।

➡️बुलंदशहर: सुनार ने असली के बजाए लौटाए नकली गहने। महिला ने मकान बनवाने के लिए गिरवी रखे थे। सोने के 8 गहने लेकर सुनार ने किया बड़ा खेल। रकम लौटने के बाद सुनार ने नकली गहने लौटाए। पीड़ित महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार। शिकारपुर के मोहल्ला लाल दरवाजा का मामला।

➡️आगरा: 24 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी की कोशिश। आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के 90 प्रतिशत झुलसने की सूचना। गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर। थाना पिनाहट के सावलदास पुरा का मामला।

➡️जालौन: युवक की कार में अजगर घुसा, हड़कंप। वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। उरई कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला।

➡️अलीगढ़: छर्रा अनाज मंडी में मारपीट, बवाल। मजदूर के साथ मारपीट पर बवाल। आढ़तिया पर मजदूर के साथ मारपीट। आढ़तिया के मुनीम को जमकर पीटा। नाराज परिजनों ने पीटा, वीडियो वायरल। मौके पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मंडी को किया बंद, हंगामा। कई लोग जबरन पुलिस हिरासत में। छर्रा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️दिल्ली: चुनाव आयोग के बाहर NSUI का विरोध प्रदर्शन। NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ कर रहे प्रदर्शन। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन।

➡️अमेठी: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन। कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।

➡️झांसी: चुरारा में यूपी किसान कांग्रेस के बैनर तले पंचायत। फसल नुकसान, कर्ज की समस्या को लेकर चर्चा। सैकड़ों किसानों ने समस्या को लेकर आवाज उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

➡️उन्नाव: छात्रा का पंखे से लटका मिला शव। कमरे के अंदर दुपट्टे से लटका मिला। मामा के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई। मृतक छात्रा 9वीं कक्षा की थी। सफीपुर क्षेत्र के बम्हना गांव की घटना।

➡️बुलंदशहर: चुनाव आयोग के ख़िलाफ विरोध मार्च मामला। कांग्रेसियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की। DM कार्यालय के गेट पर कार्यकर्ताओं को रोका।

➡️चित्रकूट: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन। कांग्रेस ने प्रदर्शन कर की गिरफ्तारी की मांग। करवरिया लॉज से तहसील तक निकाला जुलूस।

➡️हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जनसुनवाई। 65 शिकायतें दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण। जिला कार्यालय सभागार में हुई जनसुनवाई।

➡️सीतापुर: बैराजों से छोड़े पानी से उफनाई नदियां। सरायन खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर। केशव ग्रीन सिटी में पहली मंजिल तक पानी। तीन दिनों से घरों में पानी के बीच फंसे लोग। देर रात लोगों की गुहार के बाद जागा प्रशासन। अधूरी तैयारियों के बीच उतारी PAC फ्लड यूनिट.

Taza Khabar