अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि महत्वपूर्ण खबरें
[28/09, 13:42] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
श्री रामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संतों का प्रतिनिधिमंडल सपा सांसद अवधेश प्रसाद से मिला।
संतों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर अयोध्या से जगन्नाथ पुरी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की।
संतों ने कहा कि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधी रेल सेवा से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
अयोध्या से जगन्नाथ पुरी जाने वाले यात्रियों को सीधी ट्रेन मिलने से यात्रा आसान होगी।
संतों के अनुरोध पर सांसद अवधेश प्रसाद ने रेलवे चेयरमैन से बात की।
सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या से जगन्नाथ पुरी सीधी ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया।
अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस मुद्दे पर जगन्नाथ पुरी के सांसद से भी उनकी बातचीत हुई है।
सांसद के मुताबिक जगन्नाथ पुरी के सांसद रेलवे बोर्ड के सदस्य भी हैं।
प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर देवेषाचार्य, अनिरुद्ध दास, वरुण दास और अमित दास समेत संत मौजूद रहे।
संतों ने उम्मीद जताई कि अयोध्या और जगन्नाथ पुरी के बीच जल्द सीधी रेल सेवा शुरू होगी।
[28/09, 13:42] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रानोपाली स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम यानी सत्यनारायण मंदिर में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव शुरू हुआ।
5 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में होंगे शामिल।
महोत्सव का आयोजन 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।
पहले दिन डॉ. स्वामी शिवचंद दास जी महाराज ने संगीतमय भागवत कथा का वाचन शुरू किया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
3 अक्टूबर को संत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
4 अक्टूबर को रामचरितमानस अखंड पाठ होगा।
5 अक्टूबर को पूर्णाहुति और संत अर्चन-वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
5 अक्टूबर को गुरु पर्व का मुख्य समारोह आयोजित होगा।
मुख्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का कार्यक्रम है।
इसी दौरान नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा।
[28/09, 13:42] +91 87380 48060: गुमशुदा की तलाश
24 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार लापता
मिल्कीपुर, अयोध्या।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के बसवार खुर्द, पूरे डिप्टीगंज निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कुमार महरा 18 सितंबर 2026 से लापता हैं।
प्रदीप अपनी मां के साथ ग्राम रामपुर, थाना हलियापुर स्थित ननिहाल गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों के अनुसार प्रदीप मानसिक रूप से कमजोर है।
👉 पहचान:
• उम्र : 24 वर्ष
• कद : लगभग 5 फुट 6 इंच
• कपड़े : नीले रंग की लोअर-टीशर्ट
• चप्पल : लाल रंग की
🙏 आप सभी से विनम्र अपील है कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि प्रदीप कुमार की तलाश में मदद मिल सके।
यदि किसी व्यक्ति को प्रदीप के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया 📞 08543957038 पर तत्काल सूचना दें।
एक शेयर किसी परिवार को उसकी अपनों से मिलाने में मदद कर सकता है। 🙏
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक