September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[27/09, 03:39] +91 93366 72487: लखनऊ – यूपी के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

40-60 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलने की संभावना

गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश का अनुमान

5 से 15 मिमी प्रति घंटे तक बारिश की संभावना

अयोध्या,बाराबंकी,बहराइच,बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट

बस्ती, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा भी अलर्ट में

कानपुर,कानपुर देहात,मैनपुरी,मुरादाबाद में चेतावनी

लखीमपुर,महाराजगंज,पीलीभीत,सीतापुर भी अलर्ट में

सुल्तानपुर, उन्नाव, कुशीनगर समेत अन्य जिलों में चेतावनी

उत्तराखंड के 8 जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
[27/09, 03:39] +91 93366 72487: लखनऊ – 36 घंटे की बारिश,तेज हवाओं बारिश से धान की फसल प्रभावित

लखनऊ समेत कई जिलों में धान की फसल गिरी

करीब 70% फसल प्रभावित होने का अनुमान

भाकियू श्रमिक जनशक्ति ने सीएम को भेजा पत्र

फसल क्षति का तत्काल विशेष सर्वे कराने की मांग

हर किसान को मुआवजे की इकाई बनाने की मांग

जितनी क्षति, उसी अनुपात में मुआवजे की मांग

फसल बीमा दावों के समयबद्ध निस्तारण की मांग

राहत राशि DBT से किसानों के खातों में भेजने की मांग
[27/09, 03:39] +91 93366 72487: लखनऊ
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक आयोजित
बोर्ड अध्यक्ष अली जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक
सदस्य अधिवक्ता शहाबत हुसैन ने बैठक में लिया हिस्सा
पूर्व सांसद नूर बानो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में जुड़ीं
सदस्य डॉ. नूरूस हसन नकवी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं
मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद से लोग पहुंचे
बरेली, अमरोहा, लखनऊ, जौनपुर से भी फरियादी पहुंचे
कानपुर, फर्रुखाबाद और रायबरेली के मामलों पर भी सुनवाई
लोगों की समस्याओं पर संबंधित मामलों में कार्रवाई के आदेश
बोर्ड के समक्ष कई विषयों और प्रस्तावों पर हुई चर्चा
चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय और प्रस्ताव पारित हुए
[27/09, 03:39] +91 93366 72487: लखनऊ
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान
अमौसी क्षेत्र में 53 विद्युत कनेक्शनों की हुई जांच
8 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते मिले
सभी 8 के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज
गोमतीनगर में 12 परिसरों की टीम ने की जांच
जांच में एक उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते मिला
भारी बारिश के बीच विद्युत फॉल्ट और तकनीकी खराबियां दूर की गईं
पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई कराई गई
1912 पर सप्लाई संबंधी 505 शिकायतें दर्ज हुई
[27/09, 03:40] +91 93366 72487: लखनऊ
नैमिष नगर और वरुण विहार योजना में एकमुश्त भुगतान वालों को वरीयता
एकमुश्त पूरा भुगतान करने वालों को भूखंड पहले आवंटित होंगे
दोनों योजनाओं में तीन हजार से अधिक फॉर्म बिके
540 आवेदकों ने अब तक पंजीकरण राशि भी जमा की
45 दिन में पूरा भुगतान करने पर छह फीसदी छूट मिलेगी
60 दिन में भुगतान करने पर पांच फीसदी की छूट मिलेगी
90 दिन में भुगतान करने पर चार फीसदी की छूट मिलेगी
नैमिष नगर में भूखंड का रेट 3800 रुपये प्रति वर्गफीट
वरुण विहार में भूखंड का रेट 2800 रुपये प्रति वर्गफीट
नैमिष नगर में 1673 और वरुण विहार में 2847 भूखंड खुले
24 अक्टूबर तक LDA की वेबसाइट पर किया जा सकेगा पंजीकरण
[27/09, 03:40] +91 93366 72487: लखनऊ
प्रदेश के 63 जनपदों में अतिवृष्टि से हालात प्रभावित
पिछले 24 घंटे में सामान्य से 19 गुना अधिक बारिश
फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना अधिक वर्षा दर्ज
कानपुर नगर में सामान्य से 160 गुना अधिक बारिश
कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में 130 गुना अधिक बारिश
पिछले 48 घंटे में 15 लोगों की मौत, 5 घायल
अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से 4 पशुहानि की सूचना
बारिश और आंधी से प्रदेश में 117 मकान क्षतिग्रस्त
लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 4 जनहानि की सूचना
अमेठी, बहराइच, बांदा समेत कई जिलों में जनहानि
जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के निर्देश
जनहानि और मकान क्षति पर तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश
फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर किसानों को सहायता देने के निर्देश
नेपाल में भारी बारिश से सीमावर्ती जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका
राहत आयुक्त ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और हेल्पलाइन 1070 पर सूचना देने की अपील
[27/09, 03:41] +91 93366 72487: *लखनऊ: बेहद शर्मनाक है समिट बिल्डिंग चौकी प्रभारी की कार्यशैली..*
*भले उच्च अधिकारियों के निर्देश की छीछालेदर हो, पर रेड ड्रैगन आदि रेस्टुरेंट के व्यापार में गिरावट न आए..*
*विभूति खंड थाना क्षेत्र में ऐसे भी चौकी प्रभारी मौजूद, जो व्यापारियों से फायदे के रिश्ते के चलते, वर्दी और उसकी गरिमा को नीलम कर रहे हैं, फिर भी उच्च अधिकारी संतुष्ट..*
*बस चलता समिट बिल्डिंग चौकी प्रभारी का, तो वर्दी के साथ चौकी भी नीलम कर देते*
राजधानी लखनऊ में थाना विभूति खंड के समिट बिल्डिंग चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेड ड्रैगन, कैस्पियन कैफे आदि रेस्टोरेंट का पूरी रात खुलना और सड़क पर अतिक्रमण व नशेबाजी होना, यानी उच्च अधिकारियों के निर्देश को दरकिनार करते हुए चौकी प्रभारी समिट बिल्डिंग हरिओम पटेल वर्दी और उसकी गरिमा को इन रेस्टोरेंटों के आगे नीलाम कर चुके हैं। पहले अंधेरा कराकर रेस्टोरेंट का संचालन करवा रहे थे, अब बेखौफ रोशनी में रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा है..
वहीं थाना प्रभारी विभूति खंड अपनी सख्ती के दिखावे को बरकरार रखने में भी नाकाम और असमर्थ दिखाई दिए, फिलहाल समिट बिल्डिंग चौकी प्रभारी की बेहद नकारात्मक कानून व्यवस्था बरकरार…
[27/09, 03:41] +91 93366 72487: *राजधानी में संचालित हो रहे हुक्का बार पर पुलिस कहती है हाईकोर्ट की अनुमति प्रदान है, वहीं संचालक कहते हैं कैफे/रेस्टोरेंट है…?*

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में हुक्का बार के चलन को वैध बताते हुए बालिक और नाबालिक दोनों को धुएं का आदि तो बनाया जा रहा है, पर क्यों कैफे/रेस्टोरेंट का नाम बदनाम किया जा रहा है…?
अवैध हुक्का बार अवैध ही है, बस जिम्मेदारों के मुंह से उसे बचाने वाले शब्द मुस्कुराते हुए इतने मीठे लब्ज़ो से निकलते हैं कि सोचना पड़ता है कि हुक्का बार का संचालक जिम्मेदारों की जेब कितना भरता होगा…?
राजधानी में हुक्का बार अपने पैर पसार रहा है, पर क्या जिम्मेदारों के परिवार वाले या रिश्तेदार ऐसे स्थानों पर जाना पसंद करते होंगे..?, जो क्षेत्र के जिम्मेदार दूसरों के परिवार के सदस्य को बिगड़ता हुआ देख अपने फायदे के रिश्ते को और मजबूत कर रहे हैं…
हाईकोर्ट से हुक्का बार को कोई अनुमति नहीं, उच्च अधिकारी अवैध गतिविधियों पर सख्ती के दावें करते हैं, वहीं क्षेत्र के जिम्मेदारों के संरक्षण से फलता फूलता धुएं का अड्डा बालिक और नाबालिक दोनों को धुंए का आदि बना भी रहा है और चोरी चुपके यदि मादक पदार्थों इस्तेमाल हो जाए, तो आने वालों की सेवा में नशा भी शामिल हो जाता है, वहीं जिम्मेदारों की जेब में इजाफा होता ही रहता होगा…
फर्क इतना पड़ता है कि शिकायत करने वाले शिकायत करते रहें, लिखने वाले लिखते रहें और आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहें, पर अगर क्षेत्र के जिम्मेदार क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझ जाएं, तो गंदगी को कैसे साफ करना है और कैसे वातावरण को दूषित होने से बचाना है, बखूबी निभा डालेंगे, पर क्या ऐसा हो सकता है…?
[27/09, 03:41] +91 93366 72487: 🚨 राजधानी लखनऊ में नहीं रुक रहा कथित अवैध हुक्का बारों का कारोबार
पत्रकार नवाब वाजिद अली
राजधानी लखनऊ में जगह-जगह कथित अवैध हुक्का बार खुलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में कैफे और हुक्का बारों में खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है। सबसे चिंता की बात यह है कि नाबालिग बच्चे भी इन जगहों पर पहुंच रहे हैं।

जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उसी उम्र में उनके हुक्का बार पहुंचने के आरोप सामने आ रहे हैं। हर तरफ खुल रहे कथित अवैध हुक्का बारों को लेकर लखनऊ पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इन शिकायतों और आरोपों पर कब तक कार्रवाई करते हैं।