मुजफ्फरनगर, 27 सितंबर 2026* जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया ने टेका माथा
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर *जिला पंचायत क्षेत्र के गांव संधावली में जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया ने महंत श्री सतीश भगत जी के निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचकर जाहरवीर गोगा जी के दर्शन किए और माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, रथ, डीजे और बैंड की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और जाहरवीर गोगा जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नकुल उपाध्याय, सुंदरलाल (अनु.मो. जिला मंत्री), मनोज प्रधान संधावली, बब्बल प्रधान जड़ौदा, कीर्तन जी पूर्व प्रधान, सोनू जी (वहलना मंडल उपाध्यक्ष), मिंटू कश्यप, शुभम उपाध्याय सहित सैकड़ों सम्मानित ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*
लखनऊ 27 सितंबर 26*राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेसः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर27सितम्बर26* 138 वाँ संस्करण मन की बात सुनने पहुंचे सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर ग्रामीण