September 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा

मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा

मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर *भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को टाउन हॉल मैदान से भगवान वाल्मीकि ध्वज यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। ध्वज यात्रा का शुभारंभ विशेष अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप तथा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। ध्वज वाहक वाल्मीकि समाज के नेता चमन लाल वाल्मीकि का समाज के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैंड-बाजों और धार्मिक उत्साह के बीच ध्वज यात्रा टाउन हॉल से झांसी की रानी, शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक होते हुए आबकारी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से ध्वज स्थापित किया गया।इस अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने मर्यादा में रहकर अपने कुल के वचन को निभाया और बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि संत और ऋषि किसी एक जाति या धर्म विशेष तक सीमित नहीं होते। उनके विचार, ज्ञान और आशीर्वाद सदैव जगत कल्याण के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा समाज की आस्था, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समाज के लोगों से शोभायात्रा को हर्षोल्लास और एकता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजक समिति के अध्यक्ष दीपक गंभीर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान वाल्मीकि ध्वज यात्रा टाउन हॉल से निकाली गई और भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर मंदिर के शिखर पर ध्वज स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा आबकारी रोड स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, शहर कोतवाली, नावल्टी चौक, बकरा मार्केट और नंबर दो चुंगी होते हुए पुनः भगवान वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। ध्वज यात्रा एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम में मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश बिड़ला, विनोद टांक, शोभायात्रा समिति अध्यक्ष दीपक गंभीर, संरक्षक चमन लाल वाल्मीकि, संरक्षक राजू मचल, महामंत्री मनोज पारचा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू मचल, मनीष बिड़ला, कोषाध्यक्ष सोनू सरवट वाल्मीकि,मनोज प्रिय मजदूर, रविन्द्र बिड़ला, नीरज बिड़ला, पुरोहित ऊंटवाल, ललित गाजावाली, सुधीर ऊंटवाल, सतीश ऊंटवाल, प्रवीण मचल, संजय बिड़ला, धर्मेंद्र मचल, रोहित कांधला, अमृत सुधा, अमित सुधा, राजू प्रधान सरवट, जज्जी प्रधान अबूपुरा, हनी, मनी, सुरेश बारी, अंकित, सतीश, विनोद, विशाल, विकास टांक, हनु, गगन, शिवा, अनमोल, सुशील भगत, मनोज सुधा, सन्नी बिड़ला, ऋतिक आदि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Taza Khabar