ब्रेकिंग न्यूज़,,
मुजफ्फरनगर 25 सितंबर 26* आंख के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित कुशवाहा आई हॉस्पिटल में आंख के ऑपरेशन के बाद 67 वर्षीय बाला देवी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और अस्पताल के कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी बाला देवी को आंखों से पानी आने की समस्या थी। परिजनों के अनुसार, चिकित्सकीय परामर्श के बाद उनका डॉ. विनोद कुशवाहा के अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले एक नर्सिंग होम और बाद में मेरठ स्थित हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। शिकायत के बाद सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया
More Stories
रायगड 25 सितम्बर 26*भक्तीचे सूर आणि जनजागृतीचा संदेश..! रायगड पोलिस बँड पथकाने विविध गणेशोत्सवात सुरेल सहभाग
नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर26 *पूर्णिया वार्ड 28 की Doctor Z,B,Raza गली में नारकीय स्थिति, सालों से 2 फीट पानी में डूबा है रास्ता*