September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 22सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 22सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 22सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ जापान — भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को हराया, भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता, श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 69 रन ही बना सकी

➡️ लखनऊ — मड़ियांव में रात में बाइक चोरी की घटना, बाइक चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद, हैंडल लॉक तोड़कर घर के बाहर से चोरी

➡️ बलरामपुर — डीजे की तेज आवाज से बच्ची की मौत का दावा, तेज आवाज से स्कूल में बच्ची को आया हार्ट अटैक, गणेश विसर्जन यात्रा स्कूल के बगल से जा रही थी, तेज आवाज के कारण वैष्णवी मिश्रा अचानक गिरी, स्कूल के बाहर शोर सुनकर बच्ची गिरी- स्कूल प्रबंधक, प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी वैष्णवी मिश्रा

➡️ फिरोजाबाद — फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले व्यापारियों ने निगम परिसर में दिया धरना प्रदर्शन, सड़क के निर्माण कार्य और पेयजल निर्माण में भ्रष्टाचार की जाँच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

➡️ मैनपुरी — पेट्रोल पंप स्वामियों ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार ने UPI के ट्रांजिक्शन पर लगाया अतिरिक्त चार्ज, दर्जनों पेट्रोल पंप संचालकों ने किया प्रदर्शन, शहर कोतवाली क्षेत्र के आरडी गुप्ता पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन

➡️ कौशाम्बी — जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लात-घूंसों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पीटा, महिलाओं के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल, कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव का मामला

➡️ कन्नौज — तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे को देख आसपास मौजूद लोगों ने चालक-परिचालक को निकाला बाहर, चालक-परिचालक पूरी तरह सुरक्षित, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास हुआ हादसा

➡️ मेरठ — किसानों का कमिश्नरी कार्यालय चौराहे पर प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर पहुंचे किसान, हुक्का, ट्रैक्टर पर डीजे लेकर धरने पर जुटे किसान, BKU, किसान क्रांति के नेतृत्व में किसानों का धरना, पुलिस ने DM कार्यालय जाने से किसानों को रोका, समय देने के बाद भी अधिकारी नहीं मिलते- किसान, किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

➡️ सुल्तानपुर — सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप का बयान, 2027 में अखिलेश यादव सीएम बनेंगे- राजपाल, समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को हराएगी- राजपाल, बीजेपी सरकार में लोग परेशान हैं- राजपाल कश्यप, BJP ने जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए- राजपाल

➡️ मुजफ्फरनगर — गालीबाज सभासद मनोज सैनी फिर चर्चा में, महिला को भद्दी गालियां देते दिखा सभासद, पहले भी चर्चाओं में रह चुका है मनोज सैनी, RLD से नगर अध्यक्ष भी सभासद मनोज सैनी, महिला ने की सभासद की बर्खास्तगी की मांग, मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡️ चंदौली — विभिन्न मांगों को लेकर आशा-आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, 30 सितंबर से लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का एलान, चकिया PHC पर संगठन ने प्रशासन को सौंपा पत्र, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक काम बंद रखने की घोषणा

➡️ रायबरेली — रायबरेली में रातों रात गायब हो गई कई दुकानें, जेसीबी से दुकान हटवाकर गायब करवाने का आरोप, दुकान हटवाए जाने का वीडियो सीसीटीवी में कैद, सरकारी जमीन पर दो दशकों से था अवैध कब्जा, लोग दुकान खोलकर चला रहे थे जीविकोपार्जन, NH की जमीन पर रखी हुई थी टिन की दुकानें, निजी हॉस्पिटल की पार्किंग बनाने का दावा, पार्किंग बनाने के लिए दुकानें हटवाने का आरोप, पास के ही शख्स पर दुकानें हटवाने का आरोप, पुलिस व प्रशासन पूरे मामले में जांच में जुटा, मिलएरिया थाना के मलिकमऊ चौराहे की घटना

➡️ दिल्ली — दिल्ली जल बोर्ड CEO की LG से मुलाकात, LG तरनजीत सिंह से मिले डॉ. सज्जन यादव, लोक निवास में हुई अहम बैठक, दिल्ली में पानी की सप्लाई पर हुई समीक्षा, सेप्टेज सफाई मशीनों की तैनाती पर चर्चा, यमुना पुनरुद्धार के कार्यों की भी समीक्षा

➡️ दिल्ली — दिल्ली में कार चोरी गिरोह का खुलासा, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, वांटेड आरोपी इंतजार को अरेस्ट किया गया, डिवाइस से कार सिस्टम को स्कैन करता था, स्कैन के जरिए डेटा हासिल कर चाबी बनाता था

➡️ बुलंदशहर — भाजपा का सेवा संकल्प अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को 22 तारीख को 22 का सम्मान नाम दिया गया

————————————————————————————